Black Moon: आज दिखेगा दुर्लभ चांद! जानें भारत में कब-कहां और कैसे देख सकेंगे लोग?

Black Moon 2024: आसमान में आज दुर्लभ चांद दिखेगा। ऐसा चांद जिसके बारे में कभी सुना नहीं होगा, लेकिन आज ब्लैक मून निकलेगा। यह चांद दिखाई नहीं देगा, लेकिन यह होगा और लोगों को सिर्फ इसके होने का अहसास होगा। आइए जानते हैं कि आखिर यह मामला क्या है?

Black Moon 2024

Black Moon 2024

विज्ञापन

Black Moon 2024 Latest Update: साल 2024 खत्म होने में 2 दिन रह गए हैं। आज 30 दिसंबर की रात है और आज रात आसमान में दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। जी हां, आज रात अंतरिक्ष की दुनिया में ऐसी अनोखी खगोलीय घटना होगी, जिसके बारे में कभी सुना नहीं होगा। हर साल लोग ब्लू मून, फुल मून, सुपरमून, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण, उल्का पिंड, रंगबिरंगी रोशनियां, एक लाइन में ग्रह आदि पता नहीं क्या-क्या देखते हैं, लेकिन आज 30 दिसंबर को सोमवती अमावस्या की रात लोग काला चांद (Black Moon) देखेंगे।

यह इस महीने का दूसरा नया चांद होगा, क्योंकि इससे पहले 15 दिसंबर को दुनिया ने कोल्ड मून देखा था। वहीं आज रात जब काला चांद निकलेगा तो आसमान गहरा काला और साफ हो जाएगा। ऐसे में आज की रात सितारों और ग्रहों को देखने के लिए बेहद खास रात होगी। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और खगोलशास्त्रियों के साथ-साथ तारों-ग्रहों को देखने के शौकीनों के लिए आज की रात शानदार रात साबित हो सकती है।

Advertisment

 

क्या है काला चांद?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्लैक मून का मतलब यह नहीं कि चांद का रंग काला हो जाएगा, बल्कि यह चंद्रमा के चक्रों की दुलर्भता का प्रतीका है। यह पूर्ण चंद्रमा वाले ब्लू मून जैसा होगा, लेकिन इसमें चांद धरती से गायब हो जाएगा, क्योंकि आज सोमवती अमावस की रात है और आज रात चांद सूर्य की तरफ होता है, जिससे उस पर सूर्य की किरणें नहीं पड़ेंगी और वह नही चमकेगा। चंद्रमा को पृथ्वी के चारों ओर एक चक्कर लगाने में 29.53 दिन लगते हैं।

विज्ञापन

अगर किसी महीने के पहले दिन नया चांद होता है तो महीना खत्म होने से पहले दूसरा चांद दिखाई देने की संभावना होती है, जिसे ब्लैक मून कहते हैं। हालांकि ब्लैक मून खगोल विज्ञान का ऑफिशियल वर्ड नहीं है, लेकिन खगोलशास्त्री इसे स्पेशल मानते हैं। नया चांद तब होता है, जब चांद और सूरज आसमान में एक ही दिशा में एक ही स्थिति में एक साथ होते हैं। इस दौरान चांद नंगी आंखों से दिखाई नहीं देता, क्योंकि चांद उस जगह से दूर होता है, जहां उस पर सूर्य का सीधा प्रकाश पड़ता है।

काला चांद कब और कहां देखें?

अमेरिकी नौसेना वेधशाला के अनुसार, दिसंबर महीने का यह दूसरा नया चांद 30 दिसंबर 2024 की शाम 5:27 बजे ET (2227 GMT) पर निकलेगा। भारत के लिए ब्लैक मून 31 दिसंबर को सुबह 3:57 बजे IST पर चरम पर होगा। अमेरिका में 30 दिसंबर को ब्लैक मून दिखेगा। यूरोप, अफ्रीका और एशिया में यह चांद 31 दिसंबर को नजर आएगा। अगला ब्लैक मून अगस्त 2025 तक दिखाई नहीं देगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ