हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

नींबू, सिंदूर, गुड़िया और काला जादू टोना; पूर्व CM चंद्रशेखर राव के घर के बाहर तांत्रिक क्रिया से मचा हड़कंप

Black Magic Near KCR House: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के घर के पास एक बार फिर काला जादू टोना किए जाने की खबर सामने आई है। घटना के चलते इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस को मामले की गहन जांच करने के निर्देश हैं।

विज्ञापन
Black Magic KCR House Telangana Former CM

Black Magic Near KCR House: नींबू, सिंदूर, गुड़ियां और अन्य सामान के साथ काला जादू…तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर के घर के बाहर एक बार फिर तांत्रिक क्रिया होने से हड़कंप मच गया है। बीते दिन हैदराबाद में बंजारा हिल्स के नंदी नगर इलाके में स्थित के चंद्रशेखर राव के घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों में दहशत फैली हुई थी, क्योंकि उनके घर के पास खाली प्लॉट में किसी ने तंत्र क्रिया की थी।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार दोपहर को लोगों ने प्लॉट में नींबू, सिंदूर, हल्दी पाउडर, गुड़िया और अन्य सामान बिखरा देखा। तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल होने वाली चीजों की महक भी आई। इसके बाद केसीआर के घर के बाहर जादू टोना होने की खबर आग की तरह इलाके में फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्लॉट में बिखरी चीजों की घेराबंदी करके माहौल सही कराया।

हालांकि अभी तक जादू टोना होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस प्लॉट में मिले सामान की जांच कर रही है। आशंका है कि किसी ने खाली प्लॉट में तंत्र क्रिया करके सामान वहीं पर छोड़ दिया, लेकिन इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

विज्ञापन

 

KCR पर लगते रहे हैं जादू टोना के आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर जादू टोना में विश्वास रखने के और करने के आरोप लगते रहे हैं। साल 2022 में तेलंगाना में भाजपा के अध्यक्ष रहे संजय ने आरोप लगाया था कि चंदशेखर राव जादुई शक्तियां हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने अपने फार्म हाउस पर काली बिल्लियां पाली हुई हैं। उन्होंने दावा किया था कि उनके मुखबिरों ने यह जानकारी उन्हें दी।

 

निर्मला सीतारमण ने भी KCR पर लगाए थे आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी के चंद्रशेखर राव पर आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि KCR ज्योतिष क्रियाओं, अंकशास्त्रों और तांत्रिक क्रियाओं में विश्वास रखते हैं। वे इतने अंधविश्वासी हैं कि वे प्रदेश सचिवालय में कदम नहीं रखते थे। वे महिलाओं को अपनी कैबिनेट का हिस्सा नहीं बनाते। तांत्रिकों के कहे अनुसार, उन्होंने अपनी पार्टी का नाम बदल दिया था। उनकी पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) था, लेकिन अब पार्टी का नाम भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola