Black Magic On Bengaluru Businessman, बेंगलुरू: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से एक रौंगटे खड़े देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक कारोबारी की बीवी उस पर काला जादू करती थी। बाद में इस राज से एक निजी जासूस (Private Detective) ने पर्दा उठाया और फिलहाल पुलिस ने कर्नाटक अमानवीय यातना और काला जादू विरोधी अधिनियम के तहत आपराधिक केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानें क्या करती थी कारोबारी की बीवी और क्या हुआ असर…
मामला कनार्टक के चर्च स्ट्रीट के रेस्ट हाउस रोड इलाके का है। यहां एक अपार्टमेंट में रहने वाले 38 वर्षीय कारोबारी धनंजय (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि पिछले साल 1 जून 2022 को उनकी शादी हुई थी। इसके बाद इसी साल 22 फरवरी को जब वह कारोबार के सिलसिले में विदेश गए थे। लौटे तो पत्नी के दोनों हाथों के अंगूठे कटे मिले। बाथरूम में राख फैली हुई थी, जिस पर कपूर और नारियल भी रखा हुआ था और इतना ही नहीं, बीवी उस सब पर खून छिड़क रही थी। फिर अलग-अलग जगह नींबू के टुकड़े भी बिखरे मिले। घर के कुछ कोनों में अलग-अलग ढंग से पूजा किए जाने के संकेत भी मिले।
इसके बाद उन्होंने एक जासूसी एजेंसी को हायर किया, ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी और उसके माता-पिता अट्टीगुप्पे के एक ज्योतिषी और कब्रिस्तान में अनुष्ठान करने वाले एक पुजारी से मिले थे, जब 22 जून को उनकी पत्नी अपने माता-पिता के घर गई। वहां से आने के बाद उसने कथित तौर पर अपने वैवाहिक घर में रसोइये के बनाए खाने में तरह-तरह के तेल, राख और लार डालना शुरू कर दिया। यही खाना शिकायतकर्ता धनंजय और उसके परिवार को खिलाया जाता था।
आखिर अपनी और अपने परिवार की जान की परवाह करते हुए कारोबारी धनंजय ने अपनी बीवी को उसके मां-बाप के पास भेजने का फैसला किया और 5 जुलाई को कारोबारी की मां उनकी पत्नी को वहां छोड़ आई। इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता कारोबारी धनंजय ने आरोप लगाया कि उनके पिता पिछले कुछ दिनों से बिस्तर पर थे और कुछ महीने पहले कुत्ते की भी मौत हो गई थी। उन्हें शक ही नहीं, यकीन भी है कि यह सब बीवी की तरफ से कराए जा रहे काले जादू के कारण हुआ है।
अब यह मामला घर से निकलकर जासूस और वहां से भी आगे पुलिस के पास पहुंच चुका है। इसकी पुष्टि करते हुए कब्बन पार्क पुलिस टीम के एक सीनियर अफसर ने बताया कि कारोबारी के द्वारा दी गई शिकायत को शनिवार शाम को दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में कर्नाटक प्रिवेंशन एंड इरेडिकेशन ऑफ इनहुमैन इविल प्रैक्टिसेज एंड ब्लैक मैजिक एक्ट 2017 की व्यख्या के अनुसार पर आपराधिक केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
1 hr agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
4 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
4 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
5 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
5 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines