Union Cabinet Reshuffle: बीजेपी की नई टीम के तैयार होने के बाद अब पार्टी का सारा फोकस पीएम नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनट में फेरबदल पर हो गया है. सूत्रों के मुताबिक इस प्रक्रिया में 2029 के लोकसभा चुनाव, कई राज्यों के विधानसभा चुनाव, मंत्रियों के कामकाज, उम्र और पार्टी के बढ़ते गठबंधन नेटवर्क जैसे फैक्टर्स पर विचार किया जा सकता है.
खाली पद और ‘एक व्यक्ति-एक भूमिका’ की नीति
यूनियन कैबिनेट में अभी पीएम नरेंद्र मोदी सहित 69 सदस्य हैं, जबकि संवैधानिक सीमा 81 है. इसका मतलब है कि इसमें 12 और मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाइश है. हाल के बदलावों के बाद कुछ पद खाली हुए हैं. धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री का पद छोड़ा, जबकि राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद मंत्रिपरिषद से हट गए.
बीजेपी की पारंपरिक ‘एक व्यक्ति, एक भूमिका’ नीति के तहत, जिन मंत्रियों को हाल ही में संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली हैं, उन्हें भी बदला जा सकता है. हर्ष मल्होत्रा और पंकज चौधरी ने राज्य-स्तरीय पार्टी जिम्मेदारियां संभाली हैं, जबकि पीयूष गोयल को बीजेपी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
युवाओं को मिल सकता है मौका
इस फैसले में उम्र भी एक बड़ा फैक्टर हो सकता है, क्योंकि हाल में हुए छात्र आंदोलन के बाद Gen Z को लुभाने की कोशिशें भी होंगी. फिलहाल कम से कम 12 कैबिनेट मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री 70 साल से ज्यादा उम्र के हैं. सूत्रों का मुताहिक फेरबदल में ज्यादा युवा नेताओं और महिलाओं को शामिल किया जा सकता है.
राज्यों के हिसाब से फैसला
इस प्रक्रिया पर राज्य की राजनीति का भी असर पड़ने की उम्मीद है. यूपी, पंजाब और गुजरात खास तौर से अहम हैं, जबकि कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र को भी रिप्रेजेंटेशन मिल सकता है. बीजेपी के सहयोगी दल भी बड़ी भूमिका की मांग कर सकते हैं. शिवसेना, टीडीपी और दूसरे एनडीए सहयोगियों के नेताओं पर विचार किया जा सकता है. पंजाब के राजनीतिक ग्रुप्स और शिरोमणि अकाली दल से जुड़े नेता भी मंत्रिपरिषद में जगह बना सकते हैं.
इनका वर्कलोड होगा कम
फेरबदल से उन मंत्रियों के काम का बोझ भी कम हो सकता है जो कई मंत्रालय संभाल रहे हैं. अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और अश्विनी वैष्णव जैसे वरिष्ठ नेता फिलहाल एक से अधिक मंत्रालय संभाल रहे हैं. हालांकि बीजेपी ने फेरबदल की अटकलों पर आधिकारिक तौर पर कोई कमेंट नहीं किय है, लेकिन बदलाव तय माना जा रहा है.
संबंधित खबरें
'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
59 mins agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
1 hr agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
2 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
3 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
3 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
3 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
6 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
6 hrs agoLIVE: लुधियाना में युवक की हत्या, घर में घुसकर काटा हाथ, दुकानदार को दिया
6 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines