नितिन नबीन ने मंगलवार को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालते ही वो एक्शन मोड में आ गए. उन्होंने केरल विधानसभा चुनाव और कुछ नगर निगम चुनावों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्तियों समेत अपने कार्यकाल के पहले निर्णयों पर मुहर लगा दी. इन नियुक्तियों को नबीन की संभावित टीम और उनके नेतृत्व में पार्टी के भविष्य की झलक के रूप में देखा जा रहा है.
विनोद तावडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नबीन ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे को केरल विधानसभा चुनाव का चुनाव प्रभारी और चंडीगढ़ महापौर चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. तावड़े पार्टी के वर्तमान महासचिवों में सबसे वरिष्ठ हैं. वो बिहार के भी पार्टी प्रभारी हैं, जहां नवंबर में NDA ने शानदार जीत हासिल की थी. माना जा रहा है कि वो नितिन नबीन की खास टीम में अपनी जगह बना सकते हैं. तावड़े का साथ देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को नियुक्त किया गया ह. उन्हें केरल चुनावों के लिए सह-प्रभारी बनाया गया है.
राम माधव का भी नाम शामिल
नियुक्तियों की सूची में एक और बड़ा नाम राम माधव का है, जो बेंगलुरु नगर निगम चुनाव के प्रभारी होंगे. माधव तत्कालीन BJP अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव थे. 2015 में जब BJP और PDP के बीच गठबंधन का फैसला लिया गया था, तब वो जम्मू और कश्मीर के चुनाव प्रभारी भी थे. राम माधव को 2020 में RSS में वापस भेज दिया गया था. फिर उन्हें 2024 में जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया. राजस्थान BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को बेंगलुरु नगर निगम चुनाव के लिए माधव के सह-प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
ये भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी से नितिन नबीन तक… BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालते वक्त किसकी कितनी उम्र?
आशीष शेलार को मिली जिम्मेदारी
विधानसभा चुनाव में हार के बाद से पूनिया पुनर्वास का अवसर तलाश रहे थे. उन्होंने हरियाणा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बिहार चुनाव के दौरान भी उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई थी. महाराष्ट्र के विधायक संजय उपाध्याय को भी पूनिया के साथ सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार को तेलंगाना नगर निगम चुनाव का प्रभारी बनाया गया है. शेलार महाराष्ट्र बीजेपी के युवा नेताओं में से एक हैं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं.उनके साथ राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है.
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
30 mins agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
1 hr ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
2 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
2 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
4 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines