नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने गृह राज्य गुजरात का शुक्रिया अदा किया और कहा कि विधानसभा चुनाव के शानदार नतीजों को देखकर वह बहुत भावुक हो गए हैं। उन्होंने अपने गृह राज्य में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत पर कहा, ”धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं।”

विज्ञापन

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि  गुजरात भाजपा के सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को मैं कहना चाहता हूं कि आप में से हर कोई एक चैंपियन है! यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होती, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने तोड़े ये दो रिकॉर्ड

भाजपा ने आज की जीत के साथ 20 साल पुराने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। साल 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा भाजपा ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है जिसे 37 साल पहले कांग्रेस की सोलंकी सरकार ने कायम किया था। 1985 में माधव सिंह सोलंकी सरकार ने विधानसभा चुनाव में 149 सीटों पर जीत हासिल की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ