BJP Worker Suicide in Haryana: लोकसभा चुनाव में बहुमत ना मिलने के कारण भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक वर्कर ने जान दे दी। आम चुनाव के दौरान ‘अबकी बार 400 पार’ नारा देने वाली बीजेपी महज 240 सीटों पर सिमट गई। पार्टी की परफॉर्मेंस से परेशान एक कार्यकर्ता ने जहर खाकर अपनी जान गंवा दी।
दादरी का रहने वाला था सुखविंदर
ये मामला हरियाणा के हिसार जिले का है। 45 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता सुखविंदर अपने ससुराल पहुंचा था। जहां उसने जहर खा लिया। सुखविंदर के भाई जुगविंदर ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार दादरी के नंदा गांव से ताल्लुक रखता है। सुखविंदर पिछले कई सालों से बीजेपी से जुड़ा था। वो भिवानी के परिवहन विभाग में काम करता था।
चुनावी नतीजों से था परेशान
जुगविंदर का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुमत ना मिलने से सुखविंदर मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रहा था। घर के लोगों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की। मगर वो किसी की बात का कोई जवाब नहीं देता और चुपचाप एक जगह बैठा रहता था।
यह भी पढ़ें- अवैध शारीरिक संबंध अपराध, गैंगरेप की सजा मौत; आज से नए क्रिमिनल लॉ लागू, 10 पॉइंट में जानें क्या-क्या बदला?
जहर खाकर दी जान
हिसार की मिर्जापुर रोड स्थित श्रीनगर कॉलोनी में सुखविंदर का ससुराल था। वो अपने सास-ससुर के घर गया था। वहीं शुक्रवार की रात को सुखविंदर ने जहर खा लिया। परिवार को जब इस बात की भनक लगी तो सब सुखविंदर को आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां, डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को 240 सीटें मिली। हालांकि एनडीए के सहयोगी दलों का साथ पाकर बीजेपी ने आसानी से सरकार बना ली। मगर इस चुनाव में विपक्ष ने भी करारी टक्कर दी। इंडिया गठबंधन 240 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहा। वहीं हरियाणा की बात करें तो राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से 5 बीजेपी और 5 कांग्रेस के खाते में चली गई।
यह भी पढ़ें- कॉफी पर क्यों गरमाई सियासत? PM Modi की ‘मन की बात’ पर भड़का विपक्ष
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
2 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
3 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
4 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
4 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
5 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
5 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
6 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
6 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
6 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines