हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए शुरू करेगी 'यात्रा पर चर्चा' कार्यक्रम

विज्ञापन

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी अब ‘यात्रा पर चर्चा’ कार्यक्रम शुरु करने जा रही है । मुख्य तौर पर इसके तहत ट्रेन में चर्चा कार्यक्रम शुरू किया जाएगा,साथ ही लंबी दूरी की बस यात्रा के दौरान भी बीजेपी के कार्यकर्ता चुनावी चर्चा करेंगे।

2014 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम चलाया था,उस वक्त के पीएम उम्मीदवार और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चाय पर चर्चा के कई कार्यक्रम में भाग लिया था । उसी तर्ज पर बीजेपी के कार्यकर्ता देश भर में चलने वाली ट्रेनों में सफर कर सह यात्रियों के साथ केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे।

अभी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: बीजेपी संगठन में होगा विस्तार !

लोकसभा चुनाव में अभी 18 महीने से ज्यादा का समय बचा है,लेकिन बीजेपी अब यात्रा पर चर्चा का नया कॉन्सेप्ट लेकर आई है। इसके लिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

बीजेपी के कार्यकर्ता ट्रेन में यात्रा के दौरान जनरुचि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा शुरू करेंगे और बाद में बहस वाले मुद्दों पर बीजेपी की उपलब्धियों, जातीय-सांप्रदायिक समीकरणों और विशेष इलाको के उम्मीदवारों के विकल्प पर भी सहयात्रियों के साथ चर्चा करेंगे। बीजेपी को लगता है कि ट्रेन में सफर कर रहे अपने कार्यकर्ताओं के जरिए वो मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार ज्यादा प्रभावी ढंग से जनता के बीच कर सकती है।

अभी पढ़ें – संघ में मातृ शक्ति को मिलेगा ऊंचा ओहदा !

इतना ही नही बीजेपी देश भर में इस तरह से कार्यकर्ताओं को तैयार करेगी और इसके लिए पार्टी पूरी टीम भी तैयार करेगी । पार्टी के कार्यकर्ता हर यात्रा के बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी के इंचार्ज को देंगे । सभी रिपोर्ट को जोड़ कर,बाद में महत्वपूर्ण बिंदुओं को बीजेपी 2024 चुनाव के लिए तैयार किए जाने वाले अपने घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें