Kumar Gaurav
Read More
---विज्ञापन---
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुस्लिम वक्फ (निरसन) विधेयक को संसद के दोनों सदनों में पारित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब देशव्यापी जनजागरूकता अभियान चलाने जा रही है। बीजेपी के मुताबिक, यह विधेयक सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन विधेयकों को उन लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया है, जिनकी आवाजें अब तक अनसुनी रह गई थीं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि इससे विशेष रूप से मुस्लिम माताओं-बहनों, गरीब और उपेक्षित मुस्लिम समुदाय को लाभ मिलेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार पार्टी 20 अप्रैल से 5 मई 2025 तक ‘वक्फ सुधार जनजागरूकता अभियान’ शुरू करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य वक्फ से जुड़े नए विधेयकों के लाभ और महत्व को आम जनता तक पहुंचाना है।
इस अभियान को प्रदेश स्तर, जिला स्तर और मंडल स्तर पर चलाया जाएगा। साथ ही कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी और समन्वय एवं निगरानी की जाएगी।
भाजपा का यह अभियान केवल विधेयकों की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को भी सशक्त बनाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।