हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

BJP तिरंगा झंडा बदलकर भगवा झंडा आपके हाथों में दे देगी: महबूबा मुफ्ती

विज्ञापन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) चीफ महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। मुफ्ती ने कहा कि कि भाजपा संविधान और धर्मनिरपेक्षता की नींव को खत्म कर देगी, जिस पर भारत खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत को एक धार्मिक देश बनाएगी और तिरंगे को भगवा झंडे में बदल देगी।

अपने पूर्व सहयोगी भाजपा पर निशाना साधते हुए मुफ्ती ने कहा कि भाजपा देश के झंडे को उसी तरह बदल देगी जैसे उसने संविधान और जम्मू-कश्मीर का झंडा छीन लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा संविधान और धर्मनिरपेक्षता की नींव को भी खत्म कर देगी, जिस पर यह देश खड़ा है। वे इसे एक धार्मिक देश बना देंगे। वे तिरंगे को बदल देंगे, जिसे आप गर्व से फहरा रहे हैं।

मुफ्ती बोलीं- हमारी पार्टी ने कसम खाई है कि…

मुफ्ती ने कहा, “वे इस देश का झंडा वैसे ही बदल देंगे जैसे उन्होंने जम्मू-कश्मीर का संविधान और झंडा छीन लिया।” उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कसम खाई है कि उसे जम्मू-कश्मीर का झंडा और संविधान वापस मिलेगा। मुफ्ती ने कहा, “हम उन्हें कश्मीर के मुद्दे को सुलझाने के लिए भी मजबूर करेंगे, जिसके लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया।” बता दें कि पांच अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करके जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस ले लिया गया था. जिसके बाद जम्मू-कश्मीर का झंडा अमान्य हो गया था.

महबूबा ने बदली थी अपनी डीपी

इससे पहले गुरुवार को महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर अपने डीपी चेंज की थी। महबूबा ने ट्विटर अकाउंट पर जो तस्वीर लगाई है, वह नवंबर 2015 में हुई एक रैली की है। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस समय के मुख्यमंत्री रहे मोहम्मद सईद के साथ दिख रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले रविवार को प्रसारित अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा था कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ जन आंदोलन का रूप ले चुका है. उन्होंने लोगों से 2 से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें