स्मृति ईरानी को हरियाणा, राम माधव को उत्तराखंड... BJP ने जारी की प्रभारियों की लिस्ट; किसे मिला कौन-सा स्टेट

स्मृति ईरानी को हरियाणा, राम माधव को उत्तराखंड… BJP ने जारी की प्रभारियों की लिस्ट; किसे मिला कौनसा स्टेट

BJP Incharge List

बीजेपी ने जारी की राज्य प्रभारियों की लिस्ट Photo: https://www.bjp.org/ / ANI

विज्ञापन

बीजेपी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बुधवार को राज्य के प्रभारी और सह-प्रभारियों की लिस्ट जारी की है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्मृति ईरानी, राम माधव, हरीश द्विवेदी समेत कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं भोला सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है. स्मृति ईरानी को हरियाणा के अलावा छत्तीसगढ़ का भी इंचार्ज चुना गया है.

किसे मिली बिहार-झारखंड की जिम्मेदारी?

हरीश द्विवेदी को बिहार बीजेपी का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. उनके साथ संगीता यादव और रोहन गुप्ता को बिहार का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी चुना गया है. इसके साथ ही सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को झारखंड का सह प्रभारी बनाया गया है. बीजेपी की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

विज्ञापन

राम माधव को कौन सा राज्य सौंपा गया?

राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है. चंडीगढ़ की बागड़ोर महेंद्र पांडे को सौंपी गई है. दिल्ली का प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे को बनाया गया, वहीं सहप्रभारी की जिम्मेदारी जामयांग त्सेरिंग नामग्याल औकॉर दर्शनाबेन जरदोश को दी गई है. बीजेपी की नई लिस्ट में उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के प्रभारियों के भी नाम है, जिनकी लिस्ट 18 अगस्त को जारी की गई थी. उस लिस्ट में विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी चुना गया था. सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया था. तब पार्टी ने कहा था कि बाकी राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति बाद में की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ