Manipur Issue: मानसून सत्र के दौरान संसद में मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर जबरदस्त हंगामा चल रहा है। इस बीच बिहार में भाजपा के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने गुरुवार को पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बिहार में अपने इस्तीफे की होर्डिंग लगवाई है। जिसमें उन्होंने मणिपुर हिंसा के लिए मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। विनोद ने यह भी दावा किया है कि बीरेन सिंह को बर्खास्त करने की हिम्मत पीएम मोदी में नहीं है। ऐसे नेतृत्व में काम करने से मुझे आत्मग्लानि हुई और कलंकित महसूस कर रहा हूं।
मणिपुर की घटना ने भारत को किया बदनाम
विनोद शर्मा ने आरोप लगाया कि मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को भीड़ ने दिन के उजाले में नग्न घुमाया गया। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को बदनाम किया है। शर्मा ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के उस दावे पर हैरानी जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में इसी तरह की सैकड़ों घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भारी मन से बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। मणिपुर की स्थिति ने भारत को बदनाम किया है।
और पढ़िए – बिहार में अनोखा ‘अपहरण’; पहले मांगी 20 लाख की फिरौती, फिर अचानक बच्चे को छोड़ गए आरोपी
विनोद शर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी को भी पत्र लिखकर बताया कि ऐसी घटना कहीं और नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि फिर भी, पीएम सो रहे हैं, उनमें सीएम बीरेन सिंह को बर्खास्त करने की हिम्मत नहीं है।
जेडीयू ने पोस्ट किया शर्मा का इस्तीफा
जेडीयू के अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शर्मा के इस्तीफे को पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि मणिपुर की बेटियों को भीड़ में पूरी तरह नग्न कर सड़कों पर घुमाए जाने से भारत पूरी दुनिया में शर्मसार हुआ है, जिसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार मणिपुर के भाजपा मुख्यमंत्री बीरेन सिंह हैं और इसका बचाव कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। ऐसे नेतृत्व के तहत काम करते समय मैं कलंकित महसूस कर रहा हूं। इसलिए मैं तुरंत पार्टी पदों और पार्टी से इस्तीफा देता हूं।
यह भी पढें: एसके मिश्रा 15 सितंबर तक बने रहेंगे ED डायरेक्टर, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाया कार्यकाल
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
7 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
10 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
11 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
13 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
15 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
15 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
17 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
18 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
19 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines