Shehzad Poonawala Criticized TMC MP Saugata Roy: महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिन्दू आस्था को गाली देना तृणमूल कांगेस में SOP बन गया है। क्या ऐसा करने वालों पर ममता बनर्जी कार्रवाई करेंगी? यह कहना है भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का, जिन्होंने तृणमूल कांगेस के सांसद सौगत राय अपनी भड़ास निकाली। वे साध्वी निरंजन ज्योति को ‘माल’ कहने पर भड़के।
उन्होंने सौगात राय की आलोचना करते हुए उन पर केंद्रीय मंत्री को अपमानित करने का आरोप लगाया। पूनावाला ने दावा किया कि सौगत राय ने साध्वी निरंजन ज्योति को ‘माल’ कहा था। तृणमूल कांग्रेस का मतलब अंधराष्ट्रवाद है। किसी महिला के खिलाफ ऐसी टिप्पणी शर्मनाक है। वहीं महुआ मोइत्रा ने कहा कि भारतवर्ष में अगर साध्वी ऐसी हो तो पापी की ज़रूरत नहीं है। बता दें कि साध्वी ज्योति और तृणमूल कांगेस के पीछे पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है, जिसके तहत जुबानी हमले किए जा रहे हैं।
<
>
‘सर इसका तलाक हो गया है, बीवी भाग गई, दिमाग खराब हो गया है’…
सौगत राय अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। फरवरी 2023 में लोकसभा में बजट पर चर्चा करते समय सौगात राय बोल रहे थे। उनके पीछे भाजपा सांसद सौमित्र खान ने बोलना शुरू कर दिया। सौगत आगे बोल रहे थे और भाजपा सांसद सवाल उठा रहे थे कि सौगात राय ने टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि सर इसका तलाक हो गया है, बीवी भाग गई, दिमाग खराब हो गया है। इसका तार कट गया है।
यह कहते ही सदन में बैठे सभी लोग हंसने लगे। पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल तृणमूल कांग्रेस में हैं। पश्चिम बंगाल की राजनीति में यह ऐसा कपल है, जिसमें पति भाजपा में है तो पत्नी तृणमूल कांग्रेस में है। इसको अनोखे मेल को लेकर अकसर दोनों चर्चा में रहते है। बताया जाता है कि पार्टी में मतभेद होने के कारण ही दोनों पति-पत्नी साथ नहीं रहते हैं। उन्होंने तलाक ले लिया है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
7 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
8 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
11 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
11 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
11 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
12 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines