बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया से कोर्ट में किसने किया मिसबिहेव, क्या है पूरा मामला?

Gaurav Bhatia Clash With Lawyers in Noida Court: बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया से कुछ वकीलों ने दुर्व्यवहार किया। ये घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट में हुई। जहां वकीलों की हड़ताल चल रही थी। बताया जा रहा है कि वे एल्विश यादव से जुड़े केस में पहुंचे थे।

BJP Spokesperson Gaurav Bhatia

BJP Spokesperson Gaurav Bhatia

Gaurav Bhatia Clash With Lawyers in Noida Court: बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ बुधवार को नोएडा के कोर्ट में मिसबिहेव की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार, गौरव भाटिया ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर जिला न्यायालय में पहुंचे थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वे यहां यूट्यूबर एल्विश यादव की जमानत के सिलसिले में पैरवी करने गए थे।

विज्ञापन

युवा वकीलों से हो गई बहस

हालांकि यहां वकीलों की हड़ताल चल रही थी, लेकिन गौरव भाटिया केस लड़ने पर अड़ गए। जिसके बाद उनकी वकीलों से बहस हो गई। फिर कुछ युवा वकीलों ने उनके साथ मिसबिहेव किया।

विज्ञापन

https://twitter.com/drvivekbhati/status/1770404181750452417

विज्ञापन

पुलिस ने कार तक पहुंचाया 

जानकारी के अनुसार, बार अध्यक्ष और अधिवक्ताओं ने उन्हें हड़ताल की वजह से काम नहीं होने की बात कही थी, लेकिन वे बैंड लगाकर बैठे रहे। इसके बाद उनकी बहस और हाथापाई हो गई। हालांकि पुलिस तुरंत मोर्चा संभालते हुए उन्हें अपनी कस्टडी में लेकर कार तक ले गई। इस घटना के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ अधिवक्ता पुलिस अधिकारी के कमरे में नजर आ रहे हैं।

2017 में थामा था बीजेपी का हाथ

आपको बता दें कि गौरव भाटिया बीजेपी प्रवक्ता होने के साथ-साथ एक वकील भी हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में भी कई केस लड़ चुके हैं। गौरव भाटिया के पिता दिवंत वीरेंद्र भाटिया भी जाने-माने वकील और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वीरेंद्र भाटिया को समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता था। हालांकि गौरव भाटिया ने 2017 में समाजवादी पार्टी (सपा) से अलग होकर BJP का दामन थाम लिया था।

विज्ञापन

पहले भी हो चुका है वीडियो वायरल 

बीजेपी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद दे रखा है। वह कई टीवी चैनलों की डिबेट में भी नजर आते हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले भी एक टीवी डिबेट के दौरान गौरव भाटिया के साथ हाथापाई हो चुकी है। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि गौरव भाटिया अपने बेबाक अंदाज और मुखरता के लिए पहचाने जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ