BJP Second List For Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने बुधवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी, जिसमें 72 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने कर्नाटक के लिए 20 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक की सबसे हॉट सीट बेंगलुरु ग्रामीण से पूर्व प्रधानमंत्री के दामाद को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस से डिप्टी सीएम के छोटे भाई उम्मीदवार हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं सीएन मंजूनाथ?
कौन हैं सीएन मंजूनाथ?
डॉ. सीएन मंजूनाथ पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के दामाद हैं। साथ ही वे कार्डियोलॉजिस्ट भी हैं। 17 सालों तक वे राज्य सरकार के श्रीजयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवास्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च के हेड थे। कर्नाटक में जेडीएस के साथ गठबंधन के तहत भाजपा ने अपने चुनाव चिह्न पर डॉ. सीएन मंजूनाथ को बेंगलुरु ग्रामीण से उम्मीदवार घोषित किया है।
यह भी पढे़ं : BJP Second Candidate List में विवेक बंटी साहू कौन? जो कमलनाथ के बेटे को देंगे टक्कर
कौन हैं डीके सुरेश?
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के छोटे भाई डीके सुरेश हैं। उन्होंने पहली बार साल 2023 में चुनाव लड़ा था, जब पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के बेटे और पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने इस्तीफा दे दिया था। डीके सुरेश ने लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद से वे लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं।
यह भी पढे़ं : हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, पशुपति पारस को राज्यपाल का ऑफर, देखें सीट शेयरिंग का फॉर्मूला
जानें क्या है कर्नाटक में चुनावी समीकरण
कर्नाटक में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है और डीके शिवकुमार डिप्टी हैं। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का गृह राज्य भी है। राज्य में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं, जिनमें से 20 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने 25 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि जेडीएस और निर्दलीय के पाले में एक-एक सीटें गई थीं। मोदी लहर में भी डीके शिवकुमार के छोटे भाई डीके सुरेश अपनी सीट बेंगलुरु ग्रामीण बचाने में सफल हुए थे। इस बार एनडीए के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (सेक्युलर) (JDS) ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
30 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
58 mins agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines