News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
BJP Mizoram assembly election candidate list 2023 : मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने अपने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। सूची के अनुसार, भाजपा ने हचेक निर्वाचन क्षेत्र से माल्सावमत्लुआंगा, डंपा निर्वाचन क्षेत्र से वनलालहुमुआका, ममित निर्वाचन क्षेत्र से लालरिनलियाना सेलो को मैदान में उतारा है। बता दें कि नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची बाद में जारी की गई, इससे पहले 12 उम्मीदवारों की लिस्ट सुबह जारी की गई थी, जिसमें तुइवावल सीट से जूडी जोहमिंगलियानी, आइजोल साउथ-1 सीट से एफ लालरेमसंगी और सेरछिप सीट से वनलालरुआती को उम्मीदवार बनाया गया है।

The Central Election Committee of the Bharatiya Janata Party issued the second list of candidates for the ensuing General Elections to the Legislative Assembly of Mizoram. pic.twitter.com/pN5Kuhm2q4
— BJP (@BJP4India) October 18, 2023
बता दें कि मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर 2023 को समाप्त हो रहा है। राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की सरकार है। पिछले विधानसभ चुनाव की बात करें तो 2018 में मिजोरम की 40 सीटों वाली विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट 37.8 फीसदी वोट शेयर के साथ 26 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, वही कांग्रेस के खाते में 5 सीटें और बीजेपी ने एक सीट पर विजय हासिल की थी।
मिजोरम विधानसभा की कुल 40 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होने हैं, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 28 नवंबर को हुई थी और चुनाव नतीजे आए 11 दिसंबर को घोषित किए गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।