Assam Assembly Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने 88 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिसमें 6 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। BJP ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को उनकी अपनी सीट जालुकबारी से ही टिकट दिया है। पार्टी ने अनुभव और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखकर पहली सूची में पूर्व सांसदों-मंत्रियों को शामिल किया।
कांग्रेस से आए 2 नेताओं को भी टिकट मिला
कांग्रेस छोड़कर BJP जॉइन करने वाले प्रद्युत बारदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है। कांग्रेस छोड़कर BJP में आए भूपेन बोरा को बिहपुरिया से टिकट दिया गया है। देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेल को दुलियाजन विभानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। हाल ही में इनका राज्यसभा कार्यकाल भी खत्म हुआ है। धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को टिकट दिया है गया है।
किस सीट से किसे चुनाव टिकट दिया गया?
अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता, बोको-चायगांव से राजू मेच, पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा और गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता, बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ को भी टिकट मिला है।
126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग
बता दें कि मई 2026 में असम विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा और इसमें 126 विधानसभा सीटें हैं। इन सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को एक फेज में वोटिंग होगी और 4 मई को चुनाव परिणाम आएंगे। विधानसभा चुनाव जीतने के लिए 64 सीटों का बहुमत जरूरी है। वहीं इस बार असम में BJP और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच टक्कर कांटे की होगी। क्योंकि BJP लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर सत्ता में आने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
अगर पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो 2021 में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की थी। उस चुनाव में एनडीए ने कुल 126 सीटों में से 75 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। बीजेपी ने अकेले 60 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 29 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा राज्य के मुख्यमंत्री बने और उन्होंने सरकार की कमान संभाली। 2026 के चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। बीजेपी विकास और अपनी सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता के बीच जा रही है, जबकि कांग्रेस सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने की कोशिश कर रही है।
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
3 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
4 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
5 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
5 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
6 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
7 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
7 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines