केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी बीच BJP ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस लिस्ट में कई अहम सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. BJP की पहली सूची में कुल 47 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इनमें पार्टी ने कुछ नए चेहरों को मौका दिया है, तो वहीं कई अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा जताया है. इस सूची में कोझिकोड उत्तर विधानसभा सीट से नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया गया है. नव्या हरिदास BJP की सक्रिय और जमीनी नेता मानी जाती हैं. पार्टी को उम्मीद है कि वो इस सीट पर मजबूत चुनौती पेश करेंगी. बीजेपी ने एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजिराप्पल्ली से टिकट दी है. वहीं वी. मुरलीधरन को कझाकुट्टम से और राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से मैदान में उतारा गया है.
ये भी पढ़ें: लाउडस्पीकर और जुलूस के लिए लेनी होगी पुलिस की इजाजत, 5 राज्यों के चुनाव के लिए EC के निर्देश
केरल में 140 सीटों पर होगा मतदान
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने 15 मार्च को ही 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है. केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी और काउंटिंग 4 मई को की जाएगी. केरल में कुल 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी इस बार केरल में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए रणनीतिक तरीके से उम्मीदवारों का चयन कर रही है. पार्टी ने ऐसे चेहरों को आगे किया है जिनकी स्थानीय स्तर पर अच्छी पकड़ मानी जाती है. इससे बीजेपी को चुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद है.
क्या है बीजेपी की रणनीति?
केरल की राजनीति पर लंबे समय से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) का दबदबा रहा है. ऐसे में बीजेपी लगातार राज्य में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही है. पिछले कुछ चुनावों में पार्टी को सीमित सफलता मिली थी, लेकिन इस बार वो ज्यादा सीटों पर जोरदार प्रदर्शन करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है. बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में एससी (SC) और एसटी (ST) आरक्षित सीटों पर भी मजबूत दावेदारों को उतारा है, जैसे मानंतवाड़ी (ST) से पी. श्याम राज और अहिंगल (SC) से एडवोकेट पी. सुधीर. बीजेपी ने इन 47 सीटों पर तुरंत उम्मीदवारों का ऐलान कर चुनाव प्रचार में बढ़त बनाने की कोशिश की है.
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
2 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
3 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
4 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
5 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
6 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
6 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines