BJP ने जारी की बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी-शाह के साथ सम्राट चौधरी भी हैं शामिल
BJP ने बिहार चुनाव के पहले फेज के लिए स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट की जारी, इन दिग्गज नेताओं के नाम शामिल
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

BJP ने बिहार चुनाव के पहले फेज के लिए स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा, UP के CM योगी आदित्यनाथ और दूसरे नेताओं के नाम शामिल हैं.
भाजपा ने बिहार चुनाव में पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया है. यूपी के योगी आदित्यनाथ, एमपी के मोहन यादव, असम के हिमंता बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नाम भी लिस्ट में शामिल है. इनमें से योगी की सबसे ज्यादा रैलियां होने की संभावना है, क्योंकि यूपी सीएम की सभा के लिए कई प्रत्याशियों ने मांग भाजपा नेतृत्व से की है.
यह भी पढ़ें- Bihar Chunav 2025: 27 साल पहले बिहार विकास को लेकर कुछ ऐसा सोचते थे नीतीश कुमार, देखें Video
भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 4 भोजपुरी सिनेमा के स्टार को भी शामिल किया है. पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ बिहार चुनाव में भाजपा का प्रचार करेंगे. पवन सिंह पिछले दिनों ही भाजपा में शामिल हुए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: