चुनाव और G 20 कार्यक्रमों को लेकर 26 फरवरी को बीजेपी अध्यक्ष की बैठक
Edited By Kumar Gaurav

बीजेपी कार्यकर्ता
Edited By Kumar Gaurav

बीजेपी कार्यकर्ता
कुमार गौरव,नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 26 फरवरी को बीजेपी के सभी महामंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक में 2023 में होने वाले चुनाव और चल रहे चुनाव पर चर्चा के साथ-साथ 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां और जी-20 के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी।
बैठक में चुनावी राज्य त्रिपुरा जहां चुनाव संपन्न हुए हैं वहां बीजेपी की क्या स्थिति होगी,इसको लेकर प्रेजेंटेशन भी होगा। इसके अलावा नागालैंड और मेघालय जहां 27 फरवरी को वोटिंग है वहां भी बीजेपी के स्कोप पर चर्चा होगी। इसके अलावा जी-20 भी महत्वपूर्ण टॉपिक है जिस पर पार्टी चर्चा करेगी। इस वर्ष भारत G- 20 की अध्यक्षता कर रहा है। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 के कार्यक्रम में आम लोगो की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश पार्टी को दिया था । इसलिए बीजेपी भी जी 20 को लेकर के कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
इन्ही कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ बैठक के दौरान चर्चा करेंगे।मुख्य तौर पर बीजेपी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित साहित्यिक कार्यक्रम,वेबीनार, संगोष्ठी, नुक्कड़ सभा और G20 से जुड़े लिटरेचर का वितरण आदि का आयोजन करने जा रही है।
बीजेपी की कोशिश है कि इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता और भारत की कला और संस्कृति के प्रदर्शन को बढ़ावा देने का प्रयास हो ।
इसके साथ ही पार्टी के महासचिवों के साथ बैठक में बीजेपी देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा भी करेगी । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह,प्रधानमंत्री मोदी अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ साथ बाकी 6 राज्यो में 2023 में होने वाले चुनाव के मद्दे नजर ,कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं। बैठक में बीजेपी के कमजोर 160 सीट पर पार्टी ने मजबूती के लिए अभी तक क्या क्या कदम उठाएं हैं इस पर भी विस्तार से चर्चा होगी ।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: