BJP President JP Nadda: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी ने एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नई लीडरशिप तैयार करने के लिए सीएम पद के लिए नए चेहरे घोषित किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह और रमन सिंह को उनके स्थान और योग्यता के अनुसार नई भूमिकाएं देगी।
एजेंडा आजतक 2023 में आए जेपी नड्डा ने कहा कि तीनों राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को उनका हक दिया जाएगा। पार्टी में हर किसी को उसका हक दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता का उपयोग करना नहीं छोड़ती। यह सवाल पूछने पर कि क्या तीनों में से किसी ने उनके हटाने पर विरोध नहीं किया तो नड्डा ने कहा कि हमारी पार्टी में बैठ जाओ जैसी भाषा का उपयोग नहीं होता है। यहां कोई किसी को आदेश नहीं देता है। हां मैंने उनसे यह कहा कि आपने पार्टी में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान दिया है अब हम एक नई दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। हमें इसमें आपके समर्थन की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ेंः संसद सुरक्षा चूक मामले में बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज
भाजपा में ऐसे चुना जाता है सीएम
सीएम चयन की प्रकिया से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जब चुनाव की तारीखें घोषित हुईं उसके बाद से हमने यह देखना शुरू कर दिया कि हमारा नेता कौन होगा, विपक्ष या सत्ता के लिए कौन ठीक होगा? यह सब कुछ एक प्रकिया के अनुसार हम करना शुरू कर देते हैं। यह एक सतत प्रकिया है। चुनाव जीतने के बाद इस प्रकिया को और तेज कर दिया गया। यही प्रकिया केबिनेट चयन के दौरान भी अपनाई जाती है।
कार्यकर्तााओं पर नजर रखते हैं
जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं पर गहनता से नजर रखी जाती है। हम लगातार उनकी गतिविधियों और प्रक्रियाओं पर नजर रखते हैं। हमारे पास एक विशाल डेटा बैंक है जिसका हम समय-समय पर अध्ययन करते हैं। बता दें कि भाजपा ने राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने के बाद तीनों राज्यों में नये सीएम का ऐलान किया था। पार्टी ने एमपी में मोहन यादव को, राजस्थान में भजनलाल शर्मा को और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को नया सीएम बनाया है। इसके अलावा ही तीनों ही राज्यों में पार्टी ने डिप्टी सीएम भी तैनात किए हैं।
यह भी पढ़ेंः Parliament Security Breach: फरार आरोपी की मिली लॉकेशन
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
27 mins agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
1 hr ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
2 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
2 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
4 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines