BJP President JP Nadda big allegation on Congress : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कांग्रेस पर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल लूट की गारंटी ही दे सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर चुनाव अभियान के दौरान धन इक्कठा करके कर्नाटक को एटीएम में बदलने का आरोप लगाया है।
‘कांग्रेस के भ्रष्ट डीएनए का एक नमूना’
जेपी नड्डा ने कर्नाटक में जांच एजेंसियों की छापेमारी में कुछ ठेकेदारों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की कथित वसूली का हवाला देते हुए कहा कि यह शर्मनाक और मतदाताओं के साथ घिनौना मजाक है।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि यह कांग्रेस के भ्रष्ट डीएनए का एक नमूना है, कांग्रेस के सत्ता में आते ही कर्नाटक में भ्रष्टाचार सुरसा के मुख की तरह फैल गया है। नड्डा का कहना है कि कांग्रेस समर्थित ठेकेदार कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ झूठ परोसने में सक्रिय थे।
भ्रष्टाचार की गारंटी देती है ‘कांग्रेस’
नड्डा ने लिखा, यह कर्नाटक का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस सरकार ने इसे मनी लॉन्ड्रिंग, भ्रष्टाचार और आगामी चुनावों के लिए धन जुटाने का एटीएम बना दिया है, जाहिर है कि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार की गारंटी देती है।उन्होंने कहा, कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, कांग्रेस की सरकारों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान को भ्रष्टाचार का एटीएम बना दिया है और तेलंगाना और मध्य प्रदेश को भी वैसा ही एटीएम बनाकर जनता की गाढ़ी कमाई लूटना चाहते हैं इसलिए, कांग्रेस मध्य प्रदेश और तेलंगाना में सत्ता में आने का सपना देख रही है ताकि वह गरीबों के कल्याण और राज्य के विकास के लिए पैसा लूट सके। यही वजह है कि कांग्रेस केवल लूट की ‘गारंटी’ दे सकती है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines