भारत और पाकिस्तान में सीजफायर होने के बाद आज दोनों देशों के डीजीएमओ दोपहर 12 बजे फोन पर बातचीत करेंगे। इसको लेकर सेना 2ः30 बजे प्रेस वार्ता करेगी। फिलहाल राजस्थान, जम्मू और पंजाब से लगे बॉर्डर के इलाकों में 11 मई यानी कल से ही हालात सामान्य है। बाजार खुलने के साथ ही सामान्य गतिविधियां शुरू हो गई हैं। डीजीएमओ मीटिंग से पहले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता की।
बीजेपी सांसद ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि हम 26 लोगों की मौत का बदला लेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा था कि बदला दुश्मन की कल्पना से परे होगा और ऐसा ही हुआ। उन्होंने यह भी कहा था कि मिट्टी में मिलाएंगे और घुस के मारेंगे, हमने वही किया। प्रधानमंत्री मोदी के फैसले और हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी ने सुनिश्चित किया कि आतंकी स्थल मलबे में तब्दील हो जाएं। 22 अप्रैल से 7 मई तक देश में तनाव का माहौल था, तत्काल कार्रवाई की मांग थी। अतीत में सर्जिकल स्ट्राइक के बावजूद पाकिस्तान को अंदाजा नहीं था कि उस पर कब हमला होगा।
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने आगे कहा आज भाजपा, पार्टी कार्यकर्ता और देश के नागरिक सुरक्षा बलों का धन्यवाद करते हैं जिनकी वजह से ऑपरेशन सिंदूर सफल हो पाया है। इधर पीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग चल रही हैं। मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद हैं।
बता दें कि दोनों देशों के डीजीएमओ 12 बजे हॉटलाइन के जरिए फोन पर बातचीत करेंगे। इसके बाद तीनों सेनाओं के डीजीएमओ दोपहर 2ः30 बजे मीटिंग करेंगे।
ये भी पढ़ेंःभारत-पाक DGMO की बात हॉटलाइन पर जरूरी क्यों? जानें ‘शांति की डोर’ से जुड़ी हर डिटेल
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
3 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
4 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
6 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
7 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines