विपक्ष का मकसद मुझे सत्ता से हटाना...पीएम मोदी बोले- सुरक्षा चूक मामले में कुछ पार्टियां आरोपियों को बचा रहीं

BJP Parliamentary Party Meeting Update: पार्लियामेंट बोर्ड की मीटिंग में पीएम मोदी ने आज विपक्ष को आड़े हाथो लिया। साथ ही भाजपा सांसदों को उनके टास्क बताए। ताकि पार्टी को एक बार फिर 2024 में सत्ता में लाया जा सके।

BJP Parliamentary Party Meeting Update

BJP Parliamentary Party Meeting Update

विज्ञापन

BJP Parliamentary Party Meeting Update: भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में आज संसद की लाइब्रेरी परिसर में हुई। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी सांसद पहुंचे। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सांसदों का व्यवहार दुखी करने वाला है। इनके व्यवहार को देखकर यह लगता है कि संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। या फिर वे उनका समर्थन कर रहे हैं।

पीएम ने कहा कि आज के मतदाताओं को कांग्रेस राज में हुए घोटालों को बताने की आवश्यकता है। ताकि वे विपक्ष की सच्चाई जान सके। पीएम ने कहा कि विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य यही है उन्हें यही रहना है आगे नहीं जाना है। अभी इस हाॅल में जो जगह खाली है लगता है अगली बार यह जगह भी भर जाएगी।

विज्ञापन

विपक्ष हमेशा विपक्ष में ही बैठेगा

पीएम मोदी ने भाजपा और अन्य विपक्षी पार्टियों की सोच में अंतर बताते हुए कहा कि विपक्ष का एकमात्र मकसद मुझे सत्ता से हटाना है लेकिन हमारा मकसद देश का विकास करना है। पीएम ने कहा कि विपक्ष अपनी हताशा में आकर ये कदम उठा रहा है। संसद में जो हुआ उसका समर्थन विपक्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मन बना लिया है कि वो विपक्ष में ही बैठेगा।

विज्ञापन

सभी सांसद करें अपने क्षेत्र का दौरा

संसदीय दल की मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि इस सत्र की समाप्ति के बाद आप सभी अपने संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर यह सुनिश्चित करें कि सभी लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिले और छोटी-छोटी सभाओं का आयोजन कर लोगों को बताए कि देश का विकास कैसे हो रहा है? इससे पहले भाजपा ने 7 दिसंबर को संसदीय बोर्ड की बैठक की थी। बैठक में उन्होंने तीन राज्यों में मिले जनादेश को लेकर चर्चा की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ