हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पीएम मोदी बोले-गरीबों के हित वाला है बजट, सांसद आम लोगों को बताएं उन्हें बजट से क्या मिला

विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली से कुमार गौरव की रिपोर्ट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट को गरीबों के हित वाला बजट बताते हुए कहा है कि अंतरिम बजट मिला कर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए अब तक के सभी 10 बजट का सेंटर पॉइंट गरीबों का हित ही रहा है। मंगलवार को संसद भवन परिसर में आयोजित भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सभी सांसदों को जनता के बीच जाकर गरीबों और मध्यम वर्ग को यह बताने का निर्देश दिया कि आम बजट में उन्हें क्या-क्या मिला है।

पीएम और वित्त मंत्री का किया गया अभिनंदन 

बैठक में जनकल्याणकारी और विकासोन्मुख बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। भाजपा संसदीय दल की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया। बैठक में मौजूद सभी केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों ने तालियां बजा कर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। बजट के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी अभिनंदन किया गया।

सभी वर्गों के साथ बजट को लेकर संवाद कर उन्हें बजट की जानकारी दें 

संसदीय दल की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट को लेकर अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अब तक कुल मिलाकर 25 बजट सत्र का अनुभव हो चुका है और अंतरिम बजट मिला कर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए अब तक के सभी 10 बजट का सेंटर पॉइंट गरीबों का हित ही रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को गरीबों और मध्यम वर्ग के साथ, समाज के सभी वर्गों के साथ बजट को लेकर संवाद कर उन्हें बजट की जानकारी देने को कहा है।

भाजपा के विरोधी भी बजट की कर रहे प्रशंसा

आगे संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि बजट के इतिहास में पहली बार चुनाव से पहले आने वाले बजट को चुनावी भाषण नहीं कहा जा रहा है। बजट की हर तरफ तारीफ हो रही है, यहां तक कि भाजपा के विरोधी भी बजट की प्रशंसा कर रहे हैं।  प्रधानमंत्री ने जी-20 की अध्यक्षता से जुड़े अब तक हुई 20 बैठकों की जानकारी देते हुए बताया कि भारत आने वाले विदेशी मेहमानों ने भारत की तैयारियों और मेहमाननवाजी की तारीफ की है। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों खासकर शहरी क्षेत्र के सांसदों को और ज्यादा जोर-शोर से अपने-अपने क्षेत्रों में सांसद खेल स्पर्धा आयोजित करने का निर्देश देते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सभी सांसदों से इसकी रिपोर्ट लेने को भी कहा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola