हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संसद भवन परिसर में BJP संसदीय दल की बैठक आज, गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक जीत को लेकर PM मोदी का होगा भव्य स्वागत

विज्ञापन

कुमार गौरव, नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र में बीजेपी संसदीय दल की आज संसद भवन परिसर में बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सभी केंद्रीय मंत्रियों के अलावा संसद के दोनों सदनों के बीजेपी के सभी सांसद शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत के मद्देनजर, संसदीय दल की बैठक में बीजेपी के सभी सांसदों की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे और इतनी बड़ी जीत को लेकर उन्हें धन्यवाद देंगे।

सत्र के अन्य शेष दिनों को लेकर भी रणनीति पर होगी चर्चा

संसदीय दल की बैठक में संसद के शीतकालीन सत्र के शेष दिनों को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। संसद सत्र के कामकाज, विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे हमले की काट और सरकार की उपलब्धियों को लेकर भी संसदीय दल की बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

संसदीय दल की बैठक खास इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि बीजेपी अभी से ही 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज होने वाली संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव की तैयारियों और जनता से सीधे जुड़ने को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola