BJP On Opposition Unity: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A’ पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा- निकाह से पहले तीन तलाक। उन्होंने अपने ट्वीट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विपक्षी गुट I.N.D.I.A पर तंज का भी जिक्र किया।
पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि हम दिल्ली में AAP के खिलाफ सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। AAP का कहना है कि कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने केजरीवाल को भ्रष्ट बताया। केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर हमला बोला। फिर पवन खेड़ा ने दिल्ली मॉडल को दी चुनौती। अलका लांबा ने केजरीवाल को AAP का ठग बताया। निष्कर्ष- @AmitShah हमेशा सही होते हैं। काम ख़तम, दोस्ती ख़तम।
वहीं, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने कहा कि लगभग 10 वर्षों में उन्होंने (केजरीवाल) अपने लिए एक शानदार रंग महल बनाया है, कोई स्कूल नहीं, कोई कॉलेज नहीं, कोई अस्पताल नहीं बनाया है। उनकी पार्टी के विधायकों ने अब उनके फर्जी दावों को उजागर करना शुरू कर दिया है। रायपुर के लोग दिल्ली की सच्चाई नहीं जानते होंगे।
अमित शाह ने क्या कहा था?
पिछले दिनों लोकसभा में ‘दिल्ली सेवा विधेयक’ पर चर्चा के दौरान शाह ने कहा था कि कांग्रेस को बताना चाहता हूं कि इस विधेयक के पारित होने के बाद वे (AAP) आपके साथ कोई गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं। उन्होंने विपक्षी सांसदों से गठबंधन के बारे में नहीं, बल्कि दिल्ली के बारे में सोचने की अपील की।
आखिर पूरा मामला क्या है?
दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शनिवार को छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राज्य के सरकारी स्कूलों की भयानक स्थिति की आलोचना की। केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में मौजूद कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की। इसके बाद कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई।
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने केजरीवाल की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ सरकार के प्रदर्शन की तुलना पिछली रमन सिंह सरकार से की जाएगी। आइए हम अपनी पसंद का एक क्षेत्र को चुनें और दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनाम AAP सरकार के प्रदर्शन की तुलना करें। बहस के लिए तैयार हैं?
खेड़ा ने कहा कि रायपुर के लिए उड़ान भरने से पहले दिल्ली की जमीनी स्थिति के बारे में बात करें, जहां पूरा शहर रसातल में जा रहा है।
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A का हिस्सा है INC-AAP
बता दें कि कांग्रेस और AAP कई विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) का हिस्सा हैं। 2024 के आम चुनाव में भाजपा की केंद्र सरकार को चुनौती देने के लिए विपक्षी गठबंधन की पटना और बेंगलुरु में बैठक हो चुकी है। तीसरी बैठक मुंबई में प्रस्तावित है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines