BJP Presidential Face after JP Nadda Resign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस्तीफा दे सकते है। खबरों की मानें तो जेपी नड्डा मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मोदी सरकार में उन्हें अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं उनका कार्यकाल भी इसी महीने खत्म हो चुका है। ऐसे में बीजेपी नए अध्यक्ष की तलाश में है। इसके लिए कई बड़े चेहरों के नाम सामने आ चुके हैं।
मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी बीजेपी के अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हैं। 70 साल के मनोहर लाल खट्टर ने इस बार फिर से हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। ऐसे में माना जा रहा है कि मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी अगला अध्यक्ष चुन सकती है।
शिवराज सिंह चौहान
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए 29 की 29 सीटें जीत ली हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का माना जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान पिछले 15 सालों से राज्य के सीएम रहे हैं और इस बार फिर से उन्होंने विदिशा लोकसभा सीट अपने नाम कर ली है। ऐसे में मुमकिन है कि बीजेपी शिवराज को ही अगला अध्यक्ष घोषित कर सकती है।
अन्य नेताओं के नाम शामिल
हरियाणा और मध्य प्रदेश के दो बड़े चेहरों के अलावा बीजेपी के अध्यक्ष पद के लिए कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। खबरों की मानें तो अध्यक्ष पद के लिए अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी पार्टी की पहली पसंद हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
6 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
8 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
9 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
10 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
11 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
12 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
14 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
14 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines