हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gen Z से जुड़ने के लिए BJP की खास टीम, नितिन नवीन समेत 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

देश की सत्ताधारी पार्टी ने Gen Z को लुभाने के लिए अभियान चलाएगी, जिसमें बीजेपी की नई टीम के कई मेंबर्स शामिल हैं. पार्टी के मुताबिक सरकार युवाओं के मसले को सुनने और उनका हल तलाशने करेगी, जिसके लिए डायरेक्ट कम्यूनिकेशन की भी प्लानिंग चल रही है.

विज्ञापन
बीजेपी की नई टीम (Photo-PTI)

BJP’s New team To Connect Gen Z: बीजेपी ने देश के युवा वर्ग, खासकर Gen Z तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए एक खास टीम बनाई है. इस पहल के तहत पार्टी युवाओं के साथ सीधे संवाद कर उनकी सोच, जरूरतों और भविष्य से जुड़ी चिंताओं को समझने की कोशिश करेगी. टीम में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के अलावा गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को शामिल किया गया है.

‘युवा संवाद’ के जरिए Gen Z से संपर्क

नई टीम की ओर से ‘युवा संवाद’ अभियान चलाए जाने की तैयारी है. इसके तहत 14 से 25 साल की उम्र के युवाओं को जोड़ने के लिए अलग-अलग प्रोग्राम ऑर्गेनाइज किए जाएंगे. बातचीत, चर्चा और संवाद के जरिए युवाओं के विचार जानने पर जोर रहेगा.

पार्टी का मकसद युवाओं की बदलती प्रायोरिटीज और उनकी परेशानियों को समझना है. इन प्रोग्राम में युवाओं को बीजेपी नेताओं के साथ सीधे बातचीत करने और शिक्षा, रोजगार, तकनीक तथा दूसरे मुद्दों पर अपनी राय रखने का मौका मिलेगा. अभियान का विस्तृत शेड्यूल, कार्यक्रमों का प्रारूप और आयोजन स्थल आने वाले दिनों में घोषित किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

17 अगस्त को बनी थी नई राष्ट्रीय टीम

नितिन नवीन ने बीजेपी अध्यक्ष बनने के 209 दिन बाद 17 अगस्त को पार्टी की 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था. इसमें 51 नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है. संगठन में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव शामिल किए गए हैं. नई टीम में अगले साल विधानसभा चुनाव वाले 4 राज्यों के 18 नेताओं को भी जगह है. इनमें यूपी से 8, उत्तराखंड से 4, गुजरात से 4 और पंजाब से 2 नेता शामिल हैं. स्मृति ईरानी और राम माधव की संगठन में वापसी हुई है. वहीं वसुंधरा राजे, बैजयंत पांडा और तीरथ सिंह रावत जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

यूनिवर्सिटी तक पहुंच बनाने की तैयारी

Gen Z से संपर्क बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार भी यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी में है. पीटीआई की 19 अगस्त की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अलग-अलग विश्वविद्यालयों में जाकर छात्रों से संवाद कर सकते हैं. इस पहल के दौरान छात्रों के सवाल, सुझाव और परेशानियां सुनी जाएंगी. साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं, नीतियों और अचीवमेंट्स के बारे में जानकारी देने की कोशिश की जाएगी. इससे छात्रों को भी सीधे मंत्रियों के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola