BJP New President: भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर बीजेपी में अंदरुनी बैठकों का दौर जारी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अब तक नए अध्यक्ष को लेकर बीजेपी आलाकमान और संघ के नेताओं के बीच मंथन चल रहा है। हालांकि अभी तक नाम फाइनल नहीं हो पाया है। वर्तमान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो चुका है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पिछले दिनों इस मामले को लेकर एक बड़ी बैठक हुई। यह बैठक करीब 5 घंटे चली। बैठक के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महासचिव बीएल संतोष, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और संयुक्त सह सरकार्यवाह अरुण कुमार शामिल हुए। ऐसे में अध्यक्ष को लेकर बीजेपी संघ को भी पूरी तरह तवज्जो दे रही है। पिछले दिनों चुनाव के बाद से ही संघ और बीजेपी के गहरे मतभेद उभरकर सामने आए थे।
दलित और ओबीसी वर्ग पर नजर
भाजपा और संघ के पदाधिकारी किसी जमीनी स्तर के नेता की तलाश में जुटे हैं जो पार्टी की कमान संभाल सके। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अटकलें हैं कि नया अध्यक्ष दलित, ओबीसी या महिला वर्ग से हो सकता है। बीजेपी का पूरा फोकस तीनों ही वर्गों पर है। पार्टी किसी भी कीमत पर दलित और ओबीसी वर्ग को अपने साथ रखना चाहती है।
इन वोटबैंक को अपने साथ रखना चाहती है पार्टी
मोदी सरकार की तीसरी पारी में बीजेपी की सीटें कम होने से संघ और बीजेपी के आला नेता काफी हैरान थे। हालांकि अब पार्टी के निशाने पर आदिवासी, महिला, दलित और ओबीसी वोट बैंक है। पार्टी किसी भी कीमत पर यूपी को साधना चाहती है ऐसे में हो सकता है कि अगला बीजेपी अध्यक्ष यूपी से भी हो सकता है। केंद्रीय सत्ता के केंद्र में बने रहने के लिए बीजेपी यूपी को नहीं छोड़ना चाहेगी।
ये भी पढ़ेंः ‘जर्मन महिला से रेप…फरारी काटी’, जानें कौन था IPS का बेटा बिट्टी मोहंती, जिसकी कैंसर से हुई मौत
इन नेताओं के नाम चर्चा में
इस बीच देवेंद्र फडणवीस, अल्का गुर्जर, अनुराग ठाकुर, सुनिल बंसल सरीखे नेताओं के नाम भी चर्चा में है। हालांकि फडणवीस ने इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं है। पार्टी नेतृत्व महाराष्ट्र में हुए नुकसान की भरपाई करने और दक्षिण में पांव जमाने की कोशिशों के चलते इस बार दक्षिण भारत के किसी जमीनी नेता को पार्टी अध्यक्ष बना सकती है। हालांकि ऐसी संभावना न के बराबर है।
ये भी पढ़ेंः राम रहीम फिर जेल से बाहर, 21 दिन कहां रहेगा? जानें कब-कब मेहरबान हुई हरियाणा सरकार
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
2 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
5 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
6 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
10 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
10 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
12 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
13 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
14 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines