JP Nadda Successor: बीजेपी के नए अध्यक्ष का सभी को इंतजार है। इसको लेकर राजनीतिक विश्लेषक लगातार कयास लगा रहे हैं। बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। जेपी नड्डा के बाद बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा? अब खबर है कि बेंगलुरु में 18 से 20 अप्रैल के बीच राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद् की बैठक हो सकती है।
ऐसे में अब यह तय हो गया है कि 18 से 20 अप्रैल के बीच बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा। बता दें कि बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दक्षिण की दो महिलाओं के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इसमें आंध्रप्रदेश बीजेपी की अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर विधायक वनती श्रीनिवास शामिल हैं। अब बेंगलुरु में बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाकर इस पर मोहर लगाने का काम भी किया है।
ये भी पढ़ेंः नवविवाहितों से CM की अपील- तुरंत बच्चे पैदा करें, Delimitation Row के बीच स्टालिन का तंज
दावेदारों में दो महिलाओं का नाम सबसे आगे
दग्गुबाती पुरंदेश्वरी 2014 में बीजेपी में शामिल हुई हैं। पुरंदेश्वरी के पास संगठनात्मक कार्यों का अच्छा अनुभव है। उनको वाकपटुता और पांच भाषाओं का ज्ञान होने के कारण दक्षिण की सुषमा की संज्ञा दी जाती है। दक्षिण में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनकी व्यापक स्वीकार्यता है। पुरंदेश्वरी के अलावा वनती श्रीनिवास भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।
इनके नाम भी चर्चा में
इन दो महिला दावेदारों के अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान, मनोहरलाल खट्टर और धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी शामिल हैं। बीजेपी और संघ शिवराज सिंह चौहान और धर्मेंद्र प्रधान के नाम पर सहमत हैं, लेकिन मनोहरलाल खट्टर के नाम पर अमित शाह को ऐतराज है। ऐसे में अब बीजेपी ने ये संकेत दिए है कि उनका अगला अध्यक्ष दक्षिण से ही होगा। बता दें कि अगले कुछ महीनों में केरल और तमिलनाडु में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में दो ही राज्य ऐसे हैं, जहां पर बीजेपी अपना प्रभुत्व स्थापित नहीं कर पाई है।
ये भी पढ़ेंः BJP New President में इन 2 महिलाओं का नाम आगे, होली के बाद कभी भी ऐलान
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
4 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
5 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
6 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
6 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
7 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
9 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines