BJP new national president: बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर पिछले काफी दिनों से गहमागहमी का माहौल है। लेकिन अब खबर आ रही है इसके लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव मार्च के मध्य तक हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी जानकारी में बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव प्रोसेस से होता है। पब्लिक डोमेन में जो जानकारी है उसके अनुसार होली के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राज्य इकाइयों के चुनाव के बाद होगा। यह प्रकिया पहले जनवरी तक पूरी होनी थी, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते इसे फरवरी तक टाल दिया गया। इसके बाद आधे से ज्यादा राज्यों में संगठन के चुनाव नहीं होने के कारण नए अध्यक्ष के चुनाव में देरी हो रही है।
ये भी पढ़ेंः Election Commission का बड़ा ऐलान, डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड का मुद्दा जल्द सुलझाया जाएगा
भाजपा का संविधान क्या कहता है?
भाजपा संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कम से कम आधे राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया की पूरी होने के बाद होता है। इसके लिए राज्य स्तर पर हो रही चुनाव प्रकिया में तेजी लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार फिलहाल 36 राज्यों में 12 में ही चुनाव संपन्न हुए हैं यानी कम से कम 6 और राज्यों में चुनाव होना जरूरी है। प्रदेश अध्यक्षों के साथ-साथ निर्वाचक मंडल के सदस्यों का चयन भी किया जाना है।
जानें कब से अध्यक्ष हैं जेपी नड्डा
बता दें कि जेपी नड्डा सबसे पहले 17 जून 2019 को भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को औपचारिक रूप से पार्टी की कमान संभाली। नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 35 राज्यों में चुनाव लड़ा। जहां पार्टी को 16 राज्यों में जीत मिली। वहीं केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की।
ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने सिलवासा में दिया फिटनेस मंत्र, मोटापे को लेकर जताई चिंता, दिए ये सुझाव
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
5 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
5 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
6 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
6 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
7 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
8 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
9 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
10 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines