झारखंड के गोड्डा लोकसभा से जीतकर संसद पहुंचने वाले भाजपा सासंद निशिकांत दुबे अपने बयानों को लेकरआए दिन सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। इससे कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी विवाद में ठाकरे ब्रदर्स (उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे) के बयान के बाद निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए पटक-पटक कर मारेंगे वाला बयान दिया था। इतना ही नहीं दुबे ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को चैलेंज देते हुए कहा था कि राजनीति के लिए गरीबों को क्यों पीटते हैं? मुंबई में मराठी नहीं बोलने वाले मुकेश अंबानी और एसबीआई के चेयरमैन रहते हैं, उन्हें कुछ कहने की हिम्मत है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा था कि माहिम में मराठी बोलने वाले मुसलमानों के पास वे क्यों नहीं जाते हैं?
क्या कहा निशिकांत दुबे ने?
न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में एडिटर स्मिता प्रकाश के साथ बातचीत में निशिकांत दुबे ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने दावा किया कि आज भाजपा को मोदी की जरूरत है; उन्हें भाजपा की जरूरत नहीं है, अगर मोदीजी हमारे नेता नहीं होंगे तो भाजपा 150 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।
75 साल पर रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले?
संघ प्रमुख मोहन भागवत के 75 साल पर रिटायरमेंट वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने कहा कि आज मोदी जी को बीजेपी की जरूरत नहीं है बल्कि बीजेपी को मोदी जी की जरूरत है। आप सहमत हो या असहमत हों, लेकिन राजनीतिक दल पर्सनालिटी कल्ट के आधार पर ही चलता है।
ये भी पढ़ें:- भारत की बढ़ी ताकत, शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल Prithvi-II और Agni-I का किया सफल परीक्षण, जानें इनकी खासियत
दिल्ली में जगह खाली नहीं वाले बयान पर क्या बोले?
पॉडकास्ट के दौरान निशिकांत दुबे से पूछा गया कि आपने योगी आदित्यनाथ को लेकर एक कमेंट किया था, जिसकी काफी चर्चा है। इसके जवाब में निशिकांत दुबे ने कहा, ‘दिल्ली में अभी 15-20 साल तक जगह नहीं खाली है। अगर मोदीजी हमारे नेता नहीं हो तो बीजेपी 150 सीट भी नहीं जीत पाएगी। 2029 का चुनाव भी पीएम मोदी के नेतृत्व में ही लड़ना पड़ेगा, यह बीजेपी की मजबूरी है।’ बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर निशिकांत दूबे ने कहा था कि योगीजी अभी उत्तर प्रदेश के सीएम हैं और दिल्ली में अभी जगह खाली नहीं है।
‘राज और उद्धव ठाकरे लाट साहब नहीं’
वहीं, ठाकरे ब्रदर्स को पटक-पटक कर मारेंगे वाले बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे कोई बड़े लाट साहब नहीं हैं। मैं सांसद हूं, कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता, लेकिन जब कभी भी ये बाहर जाएंगे तो वहां की पब्लिक इनको वो पटक-पटक कर मारेगी।’
ये भी पढ़ें:- निशिकांत दुबे ने ठाकरे बंधुओं को किया चैलेंज, कहा- मुकेश अंबानी भी मराठी कम बोलते हैं, हिम्मत है तो…
संबंधित खबरें
जनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
23 mins agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
2 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
5 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
5 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
8 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
8 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
8 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines