भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके मोबाइल नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज, कॉल या पैसों की मांग पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें, क्योंकि ये साइबर ठगों की हरकत है. संबित पात्रा ने बताया कि उनका WhatsApp हैक होने के बाद साइबर अपराधी उनके नंबर का इस्तेमाल करके कई लोगों को मैसेज भेज रहे हैं. कुछ लोगों को ‘अर्जेंट है, पैसे भेज दो’ जैसे मैसेज भी भेजे गए हैं. उन्होंने साफ कहा कि ऐसे सभी मैसेज पूरी तरह फर्जी हैं और उनका उनसे कोई कनेक्शन नहीं है.
ये भी पढ़ें: WhatsApp Username Issue: वॉट्सऐप को बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने जवाब देने की डेडलाइन 3 दिन और बढ़ाई
संबित पात्रा ने क्या कहा?
संबित पात्रा ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को उनके नंबर से आर्थिक मदद मांगने, पैसे ट्रांसफर करने या किसी तरह की रिक्वेस्ट मिले, तो उस पर बिल्कुल भी विश्वास ना करें. उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी तरह की रकम भेजने से पहले व्यक्ति से किसी दूसरे माध्यम से संपर्क करके पुष्टि जरूर करें. संबित पात्रा ने बताया कि जैसे ही उन्हें WhatsApp हैक होने की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत ओडिशा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी. पुलिस और साइबर एक्सपर्ट अब पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. साथ ही उनके WhatsApp अकाउंट को दोबारा सुरक्षित तरीके से बहाल करने की प्रोसेस भी शुरू कर दी गई है.
संबित पात्रा ने लोगों से की अपील
संबित पात्रा ने लोगों से ये भी अपील की कि जब तक उनका WhatsApp अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित होकर वापस उनके नियंत्रण में नहीं आ जाता, तब तक उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदेश का जवाब ना दें. साथ ही किसी भी तरह की निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स या OTP साझा करने से भी बचें. आजकल हैकर्स किसी व्यक्ति का WhatsApp अकाउंट हैक कर उसके परिचितों को पैसे मांगने वाले संदेश भेजते हैं और लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं. ऐसे मामलों में सतर्क रहना बेहद जरूरी है. साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर किसी परिचित के नंबर से अचानक पैसों की मांग वाला मैसेज आए तो बिना पुष्टि किए कभी भी भुगतान न करें. अगर किसी खाते के हैक होने की आशंका हो तो तुरंत संबंधित प्लेटफॉर्म, साइबर हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दें.
WhatsApp कैसे हैक होता है?
साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, WhatsApp अकाउंट कई तरीकों से हैक किया जा सकता है. सबसे आम तरीका OTP (वन टाइम पासवर्ड) या वेरिफिकेशन कोड की चोरी है. अगर कोई व्यक्ति गलती से अपना OTP किसी दूसरे को बता देता है, तो हैकर उसी नंबर से WhatsApp अपने फोन में एक्टिवेट कर सकता है. दूसरा तरीका फर्जी लिंक (Phishing Link) है. हैकर बैंक, सरकारी संस्था या WhatsApp के नाम पर नकली लिंक भेजते हैं. जैसे ही यूजर उस लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी दर्ज करता है, उसकी प्राइवेट जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंच सकती है. इसके अलावा कई बार हैकर WhatsApp Web का भी गलत इस्तेमाल करते हैं. अगर किसी ने कुछ मिनटों के लिए आपका फोन इस्तेमाल कर लिया और WhatsApp Web को किसी कंप्यूटर से लिंक कर दिया, तो वो आपकी चैट पढ़ सकता है. इसलिए समय-समय पर Linked Devices में जाकर जुड़े हुए सभी डिवाइस की जांच करनी चाहिए.
WhatsApp को हैक होने से कैसे बचाएं?
-किसी भी व्यक्ति के साथ OTP या 6 अंकों का वेरिफिकेशन कोड साझा न करें.
-WhatsApp में Two-Step Verification जरूर चालू करें.
-किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें.
-समय-समय पर Linked Devices की जांच करें और अनजान डिवाइस को तुरंत लॉग आउट करें.
-WhatsApp और मोबाइल का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें.
-अगर आपके नंबर से बिना जानकारी के मैसेज भेजे जा रहे हों या अकाउंट एक्सेस न हो रहा हो, तो तुरंत WhatsApp सपोर्ट और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें.
ये भी पढ़ें: WhatsApp के बाद ‘यूजरनेम’ पर अब Telegram और Signal को केंद्र का नोटिस, क्या बंद होगा ये फीचर?
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
15 mins ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
56 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
3 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
5 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
5 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines