कर्नाटक के भाजपा सांसद जगदीश शेट्टार ने शनिवार को कर्नाटक में कथित हनीट्रैप कांड पर चिंता जताते हुए दावा किया कि इसमें मंत्रियों और प्रभावशाली लोगों सहित कई अंदरूनी लोग शामिल हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर राजनीतिक संकट को रोकने के लिए इस मुद्दे को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और सीबीआई जांच की अपनी मांग दोहराई।
क्या कहा जगदीश शेट्टार ने?
मीडिया से बात करते हुए शेट्टार ने आरोप लगाया कि गहन जांच से हाई-प्रोफाइल व्यक्ति बेनकाब हो सकते हैं। यही वजह है कि मामले को बंद करने का एक ठोस प्रयास किया जा रहा है। भाजपा सांसद ने कहा, ‘कई अंदरूनी लोग शामिल हैं और अगर गहन जांच होती है तो कर्नाटक के कई मंत्री और महत्वपूर्ण लोग फंसेंगे। यही वजह है कि वे सब कुछ बंद करना चाहते हैं। मैंने कई बार जोर दिया है कि सच्चाई को सामने लाने के लिए हनीट्रैप मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए, क्योंकि मौजूदा सरकार राजनीतिक पतन से बचने के लिए मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।’
सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है सीबीआई जांच की याचिका
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (26 मार्च) को कर्नाटक में विधायकों, लोक सेवकों और न्यायाधीशों के कथित हनीट्रैप की सीबीआई या एसआईटी द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने याचिका को ‘राजनीतिक बकवास’ बताते हुए कहा कि हमारे पास और भी जरूरी काम हैं। जस्टिस विक्रम नाथ ने याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता बरुण सिन्हा से कहा, ‘आप झारखंड के निवासी हैं। इस राज्य में क्या हो रहा है, इसके बारे में आप क्यों परेशान हो रहे हैं? वे इस मामले को संभालने में सक्षम हैं।’
बता दें कि झारखंड निवासी बिनय कुमार सिंह द्वारा दायर याचिका में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी, जिसमें ऐसे पुलिस अधिकारी शामिल हों जो कर्नाटक राज्य के नियंत्रण या प्रभाव के अधीन न हों।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बेंगलुरु विधानसभा के भीतर एक ‘सीक्रेट लेटर’ के जरिए उठाए गए इस मुद्दे ने कर्नाटक ही नहीं दिल्ली की सियासत में भी भूचाल ला दिया है। कर्नाटक के वरिष्ठ मंत्री केएन राजन्ना का दावा है कि उनके अलावा 48 अन्य लोगों को भी इस हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई है। जिनमें विधायक, नेता और केंद्रीय नेता तक शामिल हैं।
सीक्रेट लेटर से हुआ था खुलासा
कुछ दिन पहले कर्नाटक के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के हाथ लगे एक ‘सीक्रेट लेटर’ ने कर्नाटक विधानसभा में हुए हनीट्रैप कांड का पर्दाफाश किया था। पहले इस कांड को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि यह कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष का हिस्सा है, लेकिन सदन में हनीट्रैप कांड का खुलासा एक विपक्षी विधायक की ओर से किया गया, जिसने इसे राजनीतिक तौर पर दिलचस्प बना दिया। इसके बाद 20 मार्च को कांग्रेस सरकार में सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने अटकलों पर विराम देते हुए बयान दिया कि उनके अलावा ऐसे 48 और लोग भी हैं जिन्हें हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की जा रही है और इस खुलासे के बाद से सियासी तूफान खड़ा हो गया।
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
50 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
12 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines