Hema Malini On Rahul Gandhi Flying Kiss: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने करीब चार महीने के बाद बुधवार को लोकसभा में भाषण दिया। इस दौरान उनके कथित फ्लाइंग किस को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। भाजपा की 21 महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से राहुल गांधी की शिकायत की है। इस बीच भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इंडिया टुडे से बातचीत में दावा किया कि उन्होंने राहुल गांधी को संसद में फ्लाइंग किस देते नहीं देखा। जिस शिकायती पत्र को लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा गया है, उस पर हेमा मालिनी के साइन भी हैं। अब हेमा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और भाजपा लोगों के निशाने पर आ गई है।
यह भी पढ़ें: इस बिजनेसमैन ने दान किए 6 हजार करोड़, अपने लिए सिर्फ घर-कार छोड़ी, खबर पढ़कर सैल्यूट करेंगे आप
हेमा ने दिया ये जवाब
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने राहुल गांधी को फ्लाइंग किस करते हुए देखा था जिसे अनुचित माना गया? हेमा मालिनी ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने वह नहीं देखा, लेकिन कुछ शब्द थे जो बहुत सही नहीं थे।
hema malini
21 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा पत्र
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद शोभा करंदलाजे और पार्टी की अन्य महिला सदस्यों ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रति उनके कथित अशोभनीय व्यवहार और अनुचित इशारों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
शोभा करंदलाजे ने अध्यक्ष के कक्ष में 21 महिला भाजपा सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र सौंपा, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। हेमा मालिनी स्पीकर से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल थीं।
सदन में गिर गई थी राहुल गांधी की फाइल
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण दिया। जब वह सदन से बाहर निकल रहे थे तो उनकी कुछ फाइलें गिर गईं। जैसे ही वह उन्हें उठाने के लिए झुके, कुछ भाजपा सांसद उन पर हंसने लगे। इसके बाद सांसदों ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा सांसदों को फ्लाइंग किस दिया और निकल गए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines