BJP MP announced 5 lakh if Telangana CM KCR Dies: पांच राज्यों में चुनावी माहौल है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने वोटर्स को लुभाने के लिए हर नामुमकिन कोशिश कर रही है। इसी बीच तेलंगाना के निजामाबाद से बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी का एक बयान प्रदेश में विवाद का कारण बन गया। सासंद ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, उनके बेटे और बेटी की मौत हो जाती है तो भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उन्हें लाखों रुपये दिए जाएंगे।
तेलंगाना के CM की मृत्यु होने पर देंगे पांच लाख रुपये
दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान कहा था कि राज्य में सत्ता में लौटने पर गरीबी रेखा (बीपीएल) से नीचे रहने वाले लगभग 93 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये का जीवन बीमा कवरेज दिया जाएगा। सीएम के इसी बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि केसीआर की मृत्यु की स्थिति में 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। सांसद ने बीआरएस पार्टी के घोषणापत्र की आलोचना करते कहा कि व्यक्तियों के जीवित रहने पर सहायता प्रदान करने के बजाय केवल मरणोपरांत वित्तीय सहायता का वादा किया गया है।
बेटी की मौत पर देंगे 20 लाख
इतना ही नहीं बीजेपी सांसद ने कहा कि केसीआर किसी किसान की मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये प्रदान करेंगे, लेकिन एक शर्त है कि किसान की उम्र 55 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसका मतलब है कि रायथु भीम योजना केवल एक युवा व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में ही उपलब्ध होगी। लेकिन बीमार व्यक्ति के लिए कोई आरोग्य बीमा या फसल नुकसान के मामले में फसल बीमा नहीं है। बीजेपी सांसद यहीं नहीं रुके और केसीआर के परिवार के सदस्यों पर निशाना साधा, जिनमें उनके बेटे और आईटी मंत्री केटी रामा राव के साथ-साथ बेटी और एमएलसी कविता कल्वाकुंतला भी शामिल थीं। चूंकि बूढ़े व्यक्ति (केसीआर) का समय पहले ही खत्म हो चुका है, हम युवा व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में और अधिक देंगे। अगर केटीआर का निधन हो जाता है तो 10 लाख रुपये दिए जाएंगे और उनकी बेटी की मौत होने पर हम 20 लाख रुपये देंगे।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
2 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
3 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
4 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
4 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
4 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
5 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
6 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
6 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
7 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines