Uday Garudachar: कर्नाटक के भाजपा विधायक उदय गरुड़चार को गुरुवार को बेंगलुरु की एक स्थानीय अदालत ने चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने के लिए दो महीने की कैद की सजा सुनाई। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने विधायक को सजा सुनाने के साथ 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
विधायक उदय गरुड़चार के खिलाफ दो लंबित आपराधिक मामले था जिनका उन्होंने चुनावी हलफनामे में उल्लेख नहीं किया था। इसके अलावा में एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक भी थे, इसकी भी जानकारी हलफनामे में नहीं दी गई थी। इस संबंध में एक व्यक्ति की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने विधायक को जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत दोषी पाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चूंकि कोर्ट ने विधायक को दो साल से कम सजा सुनाई है, इसलिए उन्हें कोर्ट ने हाई कोर्ट में अपील करने की इजाजत देते हुए जमानत दे दी और उन्हें 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया गया।
उदय गरुड़चार ने 2018 में बेंगलुरु से चिकपेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। उनकी ओर से हलफनामा 18 अप्रैल 2018 को दायर किया गया था।
विधायक के खिलाफ आरोप लगाया गया था कि वे निजी फर्म के प्रबंध निदेशक थे, जबकि उन्होंने हलफनामे में इसकी जानकारी निवेशक के रूप में दी थी। बताया जा रहा है कि उस फर्म की निदेशक विधायक की पत्नी थीं, इसका भी जिक्र हलफनामे में नहीं था। यह भी पाया गया कि उनके हलफनामे में पत्नी के बैंक खाते के विवरण का उल्लेख नहीं था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
7 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
8 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
9 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
9 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
10 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
11 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
12 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
13 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
13 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines