Karnataka BJP MLA Protest Video: कर्नाटक में मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण के भूखंड आवंटन में फर्जीवाड़े को लेकर बीजेपी ने विधानसभा और विधानपरिषद में जमकर प्रदर्शन किया। पार्टी दोनों ही सदनों में चर्चा की मांग कर रही थी जिसे स्पीकर ने ठुकरा दिया। इसके बाद बीजेपी विधायकों ने रात में विधानसभा में ही बिस्तर लगाया और सोफों पर सो गए। वहीं कुछ विधायक फर्श पर बिस्तर लगाकर सोते नजर आए।
बता दें कि बीजेपी ने बुधवार को कर्नाटक विधान मंडल के विधानसभा और विधान परिषद में मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण के भूखंड आवंटन में घोटाले को लेकर चर्चा की मांग की। आरोप है कि भूखंड प्राप्त करने वाले में सीएम सिद्धारमैया और उनकी पत्नी पार्वती भी शामिल हैं। विधानमंडल का सत्र शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक आर अशोक ने कहा कि कांग्रेस के पास 136 विधायक है जब हम मुडा घोटाले में चर्चा को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाए तो सरकार चर्चा से डर गई और भाग रही है। इसके अलावा उन्होंने वित्त समेत कई विधेयकों को बिना चर्चा के पारित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार डरपोक है उनके पास आरोपों का जवाब देने की हिम्मत नहीं है।
ये भी पढ़ेंः ड्राइवर की एक गलती ने 100 लोग पहुंचाए अस्पताल, UP में हुए बस हादसे का असली सच आया सामने
बीजेपी अध्यक्ष ने साधा निशाना
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद में हम रातभर प्रदर्शन करेंगे। दलितों के साथ अन्याय नहीं हो हम सुनिश्चत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह 4 हजार करोड़ का घोटाला है। दलितों की 1 लाख वर्ग फुट से अधिक जमीन लूट ली गई है। हम इस मुद्दे को उठाना चाहते थे लेकिन हमें इसकी अनुमति नहीं दी गई।
ये भी पढ़ेंः गनपाॅइंट पर नाबालिग से दुष्कर्म, छत से फेंका, दिल्ली में दूसरी बार गैंगरेप का शिकार हुई पीड़िता
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
49 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
55 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines