कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्ना नायडू पर पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने बेहद गंभीर और घिनौने आरोप लगाए हैं। 40 वर्षीय महिला कार्यकर्ता ने विधायक और उनके चार सहयोगियों पर सामूहिक बलात्कार, चेहरे पर पेशाब करने और जानलेवा वायरस का इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह प्राथमिकी बेंगलुरु के आरएमसी यार्ड पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि यह घटना 11 जून 2023 को मथिकेरे में स्थित विधायक के कार्यालय में हुई थी। उसका दावा है कि विधायक के सहयोगी उसे कार में बैठाकर कार्यालय लाए और वहां उसके साथ अमानवीय कृत्य किया गया।
कौन हैं भाजपा विधायक मुनिरत्ना नायडू?
मुनिरत्ना नायडू का राजनीतिक करियर विवादों से घिरा रहा है। उत्तरी बेंगलुरु के यशवंतपुर से पार्षद के रूप में राजनीति में कदम रखने वाले मुनिरत्ना 2013 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। वे राजराजेश्वरी नगर विधानसभा क्षेत्र से 2013 और 2018 में चुनाव जीते। 2019 में वे भाजपा में शामिल हुए और एक साल बाद उपचुनाव जीतकर फिर से विधायक बने। 2020 में उन्हें बागवानी, योजना, कार्यक्रम निगरानी और सांख्यिकी विभाग का मंत्री बनाया गया।
भ्रष्टाचार और आपराधिक आरोपों का लंबा इतिहास
- 2018 में, मुनिरत्ना का नाम 1,500 करोड़ रुपये के फर्जी बिल घोटाले में आया था। यह घोटाला बीबीएमपी के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के नाम पर किया गया था।
- आरोप था कि एक ही कार्य के लिए कई बार बिल जारी किए गए, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम हुआ ही नहीं था।
- मार्च 2023 में उनके खिलाफ ईसाई समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी मामला दर्ज हुआ था।
- सितंबर 2024 में राज्य सरकार ने मुनिरत्ना के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों की जांच के लिए SIT का गठन किया था। इसमें एक महिला के यौन शोषण, एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन देने, और राजनीतिक विरोधियों को फंसाने जैसे आरोप शामिल हैं।
फिल्म निर्माण और राजनीतिक संबंध
मुनिरत्ना नायडू को बेंगलुरु का बड़ा ठेकेदार माना जाता है। वे कांग्रेस नेताओं डीके शिवकुमार और रामलिंगा रेड्डी, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को लेकर एक फिल्म भी बनाई है। मुनिरत्ना का राजनीतिक और फिल्मी दुनिया दोनों में गहरा दखल है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
1 hr ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
3 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
5 hrs agoLIVE: कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के मार्च पर सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
7 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
7 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
15 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
16 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
18 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines