कर्नाटक में मद्दुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मद्दुर गणेश जुलूस में पथराव करने पर भाजपा नेता सीटी रवि के बाद विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल (यतनाल) के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है। विधायक पर आरोप लगा गया है कि उन्होंने दूसरे समुदाय के धर्म को ठेस पहुंचाने और समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने वाले भाषण दिया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 196(1)(ए), 299 और 353(2) के तहत दर्ज की गई है। पीएसआई मंजूनाथ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। गत 8 सितंबर को मद्दुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुए पथराव की घटना हुई थी। मामले में अब तक 22 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इसी साल हुए थे निष्कासित
पार्टी अनुशासन का बार-बार उल्लंघन करने पर बीजेपी ने इसी साल 10 फरवरी पाटिल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी पाटिल के खिलाफ लगातार अनुशासनहीनता की शिकायतें मिलती रहीं। इतना ही नहीं पाटिल ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बी विजयेंद्र के खिलाफ भी बयानबाजी कर डाली। तब एक्शन लेते हुए बीजेपी ने पाटिल को 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया था।
यहां भी पढ़ें: कर्नाटक के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल पर एक्शन, बीजेपी ने क्यों दिखाया बाहर का रास्ता?
हाल ही में दिया था मु्स्लिम लड़की से शादी पर बयान
गत महीने अगस्त में विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने मुस्लिम लड़की से शादी करने पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई हिंदू युवक मुस्लिम लड़की से शादी करेगा तो उसे 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
यहां भी पढ़ें: ‘रान्या राव ने शरीर के हर हिस्से में सोना छिपा रखा था…’ BJP विधायक यतनाल की अभद्र टिप्पणी
बीजेपी एमएलसी पर दर्ज हुआ था केस
हाल ही पुलिस ने कर्नाटक में बीजेपी एमएलसी सीटी रवि पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाकर केस दर्ज किया था। रवि ने मद्दुर शहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया था। कहा था कि जब वे केवल पांच फीसदी हैं, तब से ही वे अपना असली रूप दिखा रहे हैं। अगर वे 50 फीसदी हो गए, तो क्या हमारे बच्चे और नाती-पोते जिंदा रह पाएंगे? वे समाज को तोड़ देंगे। रवि ने आरोप लगाया था कि जब मुसलमानों ने राम मंदिर पर पेट्रोल बम फेंके थे, तब उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए था, तो आज यह स्थिति पैदा ही नहीं होती। लोगों को संबोधित करते हुए रवि ने कहा था कि तुम लोग बाहर से आए हो, हम यहां रहते हैं। हमें चुनौती देने की कोशिश मत करो। हम तुम्हारे कंधे तोड़ देंगे। हम तुम्हारे सिर भी ले लेंगे। हम कंधे तोड़ना जानते हैं। हिंदुओं में पत्थरबाजों को उन्हीं पत्थरों के अंदर दफनाने की ताकत है, जिन्हें वे फेंकते हैं।
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
31 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
9 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
12 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
17 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines