Delhi News: बिहार चुनाव को लेकर बिहार से लेकर दिल्ली तक लगातार बैठकों का दौर जारी है। बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर बीजेपी बिहार कौर की बैठक हुई है। बैठक में बिहार कौर के साभी नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि बैठक में बिहार में निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से पीएम मोदी की मां के किए गए अपमान के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। जिसमें मंथन हुआ कि इस मुद्दे को किस तरह और किस स्तर तक ले जाने ले जाना है।
बिहार के सर्वे रिपोर्ट पर होगी चर्चा
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीति गर्मा रही है। पीएम मोदी की मां के किए गए अपमान के मु्द्दे को लेकर बिहार में जहां बीजेपी घटक दलों ने गुरुवार को बिहार बंद बुलाया है, वहीं बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह के निवास पर बिहार बीजेपी कौर के नेताओं की बैठक हो रही है। बैठक में पीएम मोदी की मां के लिए अपमान के मुद्दे के साथ-साथ बिहार में उठाए गए SIR मुद्दे का तोड़ निकालने पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा इस बैठक में बिहार के सर्वे रिपोर्ट पर भी चर्चा और मंथन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर फंसा NDA का पेंच! गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई अहम बैठक
बिहार में सीट बंटवारे को लेकर होगा मंथन
अमित शाह के निवास पर हो रही बैठक में बिहार चुनाव के दौरान एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर भी मंथन किया जाएगा। माना जा रहा है कि हाई कमान ने सीट बंटवारे की पूरी रणनीति बना ली है। इसी को लेकर एक रिपोर्ट भी बनाई गई है। इस रिपोर्ट में बीजेपी की मजबूत और कमजोर सीटों की पहचान हो गई है। इसी आधार पर अब कमजोर और मजबूत सीटों का बंटवारा किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में चुनाव से पहले टॉप लीडरशिप, बिहार में नेताओं की जमीनी सक्रियता को लेकर भी नसीहत दे सकती है। बताया जा रहा है कि SIR मुद्दे को लेकर बिहार बीजेपी की जमीन पर निष्क्रियता के मुद्दों और महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर भी कोई ग्राउंड एक्टिविटी नहीं होने से केंद्रीय नेतृत्व खुश नहीं है। जिस पर बैठक में आगे की योजना बनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिहार वोटर लिस्ट में बड़ा अपडेट, कांग्रेस ने वोटर लिस्ट से 89 लाख नाम हटाने का किया आवेदन
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
16 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
45 mins agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
2 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
3 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
4 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
12 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines