हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तमिलनाडु चुनाव के बाद BJP को लग सकता है एक और झटका, क्या नई पार्टी बनाने वाले हैं अन्नामलाई?

सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई अपनी नई पार्टी के जरिए तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों में उतर सकते हैं. मुख्यमंत्री विजय के एक सीट छोड़ने और अन्नाद्रमुक के चार विधायकों के इस्तीफे के कारण कम से कम पांच उपचुनाव होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के BJP छोड़ने और अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलें तेज हो गई हैं. इस बीच अन्नामलाई ने खुद अलटकों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दो दिन इंतजार कीजिए. सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘कृपया इंतजार कीजिए। दो दिन बाद हम बैठकर बात करेंगे.’ अन्नामलाई जल्द ही दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करने जा रहे हैं. इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है.

अन्नामलाई की बीजेपी से नाराजगी!

भाजपा में अन्नामलाई की भूमिका और भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय से सियासी गलियारों में चर्चा गरम है. खासतौर पर नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से अन्नामलाई काफी हद तक सुर्खियों से दूर रहे हैं. हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन ने इन अटकलों को और हवा दी है.

यह भी पढ़ें: शादी को हुए थे कुछ ही घंटे… उजड़ गया सुहाग, हेलीकॉप्टर क्रैश में पति की मौत; बाल-बाल बची दुल्हन

विज्ञापन

अन्नामलाई बनाने वाले हैं नई पार्टी?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘अन्नामलाई को लगता है कि भाजपा में उनके लिए अब कोई अवसर और भविष्य नहीं बचा है.’ सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई अपनी नई पार्टी के जरिए तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों में उतर सकते हैं. मुख्यमंत्री विजय के एक सीट छोड़ने और अन्नाद्रमुक के चार विधायकों के इस्तीफे के कारण कम से कम पांच उपचुनाव होने की उम्मीद है.

आईपीएस अधिकारी से राजनेता बने अन्नामलाई

अन्नामलाई ने हाल ही में सीबीएसई के थ्री लैंगवेज पॉलिसी को लेकर भी केंद्र सरकार की पोजीशन से अलग रुख अपनाया था. उन्होंने बोर्ड से अधिसूचना वापस लेने की मांग की थी. पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले टीटीवी दिनाकरन और ओ. पन्नीरसेल्वम को एकजुट करने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. लेकिन भाजपा नेतृत्व द्वारा उन्हें हटाकर नागेंद्रन को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने और 2026 के चुनावों के लिए अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन बहाल करने के बाद उन्होंने कम प्रोफाइल रखा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 9 जून को PM मोदी के नाम हो सकता है नया कीर्तिमान, पीछे छूट जाएगा नेहरू का रिकॉर्ड?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola