BJP Manifesto 2024 Key Points: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र (Manifesto) लॉन्च किया। भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो को संकल्प पत्र, GYAN और मोदी की गारंटी नाम दिया है। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस संकल्प पत्र जारी किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को कांग्रेस के न्याय पत्र का करारा जवाब बताया है और घोषणा की है कि इस मेनिफेस्टो में जो उन्हें वादों और घोषणाओं को शामिल किया गया है, जो पूरे किए जा सकेंगे। आइए जानते हैं कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए क्या घोषणाएं की हैं और जनता से क्या-क्या वादे किए हैं?
यहां क्लिक करके पढ़ें BJP का 76 पेज का मेनिफेस्टो…
Manifesto draft 2 Hindi Low BJP Manifesto For Lok Sabha Election 2024
भाजपा की प्रमुख घोषणाएं और वादे…
- मुफ्त राशन योजना आगे 5 साल और जारी रहेगी। 2029 तक जनता को पोशनयुक्त और संतोषप्रद और सस्ता खाना मिलता रहेगा।
- मोदी की गारंटी- सेवा, सुशासन, गरीबों का कल्याण, मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए पक्के घर, स्वच्छ पर्यावरण
- पेपर लीक कानून लागू करेंगे, नई शिक्षा नीति, 2036 में ओलिंपिक की मेजबानी
- 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। सर्वाइकल कैंसर पर ध्यान देंगे।
- महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय बनाएंगे। महिला शक्ति वंदन अधिनियम लागू करेंगे।
- 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्ग को आयुष्मान भारत का लाभ मिलेगा।
- नैनो यूरिया लागू करेंगे। मछली पालकों पर फोकस रहेगा।
- प्रवासी मजदूरों और उनकी श्रेणी में आने वाले लोगों को ई-श्रम से जोड़ा जाएगा।
- योग का ऑफिशियल सर्टिफिकेशन भारत सरकार देगी।
- रामायण उत्सव आयोजित करेंगे। अयोध्या का और विकास करेंगे।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और सख्त एक्शन लेंगे।
- न्याय संहिता लागू करेंगे। वन नेशन वन इलेक्शन पर काम जारी है।
- नॉर्थ ईस्ट में बुलेट ट्रेन चलाने का काम चल रहा है।
- 5जी और 6जी लॉन्च करेंगे। एनर्जी में देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे।
संबंधित खबरें
'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
31 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
1 hr agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
2 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
14 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines