मुफ्त राशन स्कीम जारी रहेगी, 3 करोड़ लखपति दीदी; 10 पॉइंट्स में PM मोदी की घोषणाएं, BJP के वादे

BJP Manifesto 2024 Key Points: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना मेनिफेस्टो लॉन्च कर दिया है। इसमें भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए क्या घोषणाएं की हैं और जनता से क्या-क्या वादे किए हैं? आइए डिटेल में जानते हैं…

BJP Manifesto Launch Lok Sabha Election 2024

BJP Manifesto Launch Lok Sabha Election 2024

BJP Manifesto 2024 Key Points: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र (Manifesto) लॉन्च किया। भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो को संकल्प पत्र, GYAN और मोदी की गारंटी नाम दिया है। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस संकल्प पत्र जारी किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।

विज्ञापन

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को कांग्रेस के न्याय पत्र का करारा जवाब बताया है और घोषणा की है कि इस मेनिफेस्टो में जो उन्हें वादों और घोषणाओं को शामिल किया गया है, जो पूरे किए जा सकेंगे। आइए जानते हैं कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए क्या घोषणाएं की हैं और जनता से क्या-क्या वादे किए हैं?

विज्ञापन

यहां क्लिक करके पढ़ें BJP का 76 पेज का मेनिफेस्टो…

विज्ञापन

भाजपा की प्रमुख घोषणाएं और वादे…

  • मुफ्त राशन योजना आगे 5 साल और जारी रहेगी। 2029 तक जनता को पोशनयुक्त और संतोषप्रद और सस्ता खाना मिलता रहेगा।
  • मोदी की गारंटी- सेवा, सुशासन, गरीबों का कल्याण, मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए पक्के घर, स्वच्छ पर्यावरण
  • पेपर लीक कानून लागू करेंगे, नई शिक्षा नीति, 2036 में ओलिंपिक की मेजबानी
  • 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। सर्वाइकल कैंसर पर ध्यान देंगे।
  • महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय बनाएंगे। महिला शक्ति वंदन अधिनियम लागू करेंगे।
  • 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्ग को आयुष्मान भारत का लाभ मिलेगा।
  • नैनो यूरिया लागू करेंगे। मछली पालकों पर फोकस रहेगा।
  • प्रवासी मजदूरों और उनकी श्रेणी में आने वाले लोगों को ई-श्रम से जोड़ा जाएगा।
  • योग का ऑफिशियल सर्टिफिकेशन भारत सरकार देगी।
  • रामायण उत्सव आयोजित करेंगे। अयोध्या का और विकास करेंगे।
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और सख्त एक्शन लेंगे।
  • न्याय संहिता लागू करेंगे। वन नेशन वन इलेक्शन पर काम जारी है।
  • नॉर्थ ईस्ट में बुलेट ट्रेन चलाने का काम चल रहा है।
  • 5जी और 6जी लॉन्च करेंगे। एनर्जी में देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ