कुमार गौरव, नई दिल्ली: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भरपूर इस्तेमाल करने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। नई रणनीति के तहत बीजेपी ने बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल स्तर और जिला स्तर तक के नेता और कार्यकर्ताओं को चार बेहद अहम टास्क सौंप दिए हैं।
महीने में 10 दिन 200 लोगों को फोन करना होगा
पार्टी की रणनीति के मुताबिक, बीजेपी के सभी जमीनी कार्यकर्ताओं को महीने में 10 दिन 200 लोगों को फोन करना होगा। जिससे बात करनी है उनका फोन नंबर पार्टी के सेंट्रल डाटा कमांड सेंटर से उन्हें मुहैया कराया जाएगा। उन 200 लोगों से संपर्क करने की भी योजना बनाई गई है। पार्टी की इस योजना के मुताबिक, प्रतिदिन प्रत्येक कार्यकर्ता को 20 लोगों से फोन पर राज्य की राजनीति, उनके व्यक्तिगत सुख-दुख जैसे मुद्दों पर विस्तृत बातचीत करनी होगी ।
बीजेपी कार्यकर्ताओं के चार टास्क
इन सभी लोगों को पार्टी नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार और बीजेपी शासित राज्यों के सरकारों के कामकाज के बारे में विस्तृत जानकारी भी देंगे। ये भी देखा जाएगा कि जिनसे बात हो रही है, उन्हें या उनके परिवार को किसी योजना का लाभ मिला है कि नहीं। क्या वो किसी योजना में लाभ लेने लायक थे। क्या उन्हें ये लाभ नहीं मिल पाया है? ऐसा होगा तो बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जो भी इनसे बात कर रहा होगा, उनको इस योजना का लाभ दिलवाने में मदद करेगा। इतना ही नहीं, इन 20 लोगों में से चुनिंदा 2 लोगों से बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता जाकर व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करेंगे।
साथ ही उनके घर पर चाय-नाश्ता भी करेंगे। इस दौरान उन दो लोगों के पड़ोसियों को भी बुलाकर उनसे चर्चा करने की कवायद की जाएगी। इन 2 लोगों और उनके पड़ोसियों से जो फीडबैक मिलेगा, उसे बीजेपी कार्यकर्ता सरल ऐप पर अपनी रिपोर्ट के जरिए शीर्ष नेतृत्व को आगाह करेगा। इसका मकसद जमीनी स्तर पर चल रही योजनाओं की सच्चाई का पता लगाना है। यानी पब्लिक के बीच सरकारी योजनाओं का फीडबैक क्या है इसकी जमीनी स्थिति क्या है। इससे भी केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा।
पार्टी की ब्रांडिंग
इतना ही नहीं बीजेपी ने पार्टी की ब्रांडिंग को चुनावी राज्यों में मजबूत कर लोगों के दिलों दिमाग पर छाप छोड़ने की भी तैयारी की है। पार्टी ने अपनी ब्रांडिंग को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता के फोर व्हीलर यानी कार या जीप और टू व्हीलर पर कमल निशान बनवाएगी।
धुआंधार इलाकों में दौड़ेंगी गाड़ियां
पार्टी कार्यकर्ताओं की बाइक पर कमल फूल वाले स्टील फ्रेमिंग को लगाया जाएगा। जबकि कार के ऊपर कमल का निशान प्रिंट करवाया जाएगा। ये तमाम गाड़ियां लगातार धुआंधार अपने अपने इलाकों में दौड़ेंगी। इसके लिए बीजेपी ने अपने स्थानीय नेताओं को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों की लिस्ट बनाने के लिए आदेश दिया है। ये तमाम टास्क पार्टी के सभी राज्य, जिला और मंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की तरफ से दे दिए गए हैं। 15 अगस्त के कार्यक्रम के बाद इस कार्यक्रम को शुरू करने के लिए पार्टी की गतिविधियां तेज हो जाएंगी।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', एयर फेयर में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक; तुरंत सुनवाई नहीं
13 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
23 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
43 mins agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
50 mins agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines