रमजान के पवित्र महीने और आगामी त्योहार ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर नवरोज एवं भारतीय संवत नववर्ष के उपलक्ष्य में बीजेपी ने ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से बीजेपी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचेगी। साथ ही बीजेपी ने देशभर में ईद मिलन समारोह के आयोजन करने की भी योजना बनाई है। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि बीजेपी ने 32 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचने की योजना बनाई है।
जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी जिला स्तर पर देशभर में ईद मिलन समारोह का आयोजन करेगा। इस मुद्दे पर न्यूज 24 से बात करते हुए बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी में कहा कि मोर्चे के 32 हजार पदाधिकारी, 32 हजार मस्जिदों से संपर्क कर 32 लाख जरूरतमंदों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट के माध्यम से उपहार स्वरूप जरूरत की चीजें पहुंचाएंगे। उन्होंने ने भी कहा कि हमें रमजान के महीने में मिस्कीन, कमजोर पड़ोसी और गरीब रिश्तेदारों की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए। इसलिए बीजेपी ने ये कार्यक्रम करने की योजना बनाई है ।
मस्जिद कमेटी के सहयोग से बीजेपी करेगी मदद
जमाल सिद्दीकी में कहा कि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े 32 हजार पदाधिकारी इस काम में जुटेंगे। प्रत्येक पदाधिकारी एक मस्जिद कमेटी के सहयोग से 100 जरूरतमंद व्यक्तियों को चिह्नित कर उन तक ‘सौगात-ए-मोदी’ किट उपहार स्वरूप पहुंचाने का काम करेंगे। किट में उनकी जरूरत की सभी चीजें उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बीजेपी गुड फ्राइडे, ईस्टर, नवरोज एवं भारतीय नववर्ष के आयोजनों में शामिल होकर जरूरतमंदों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट वितरित करेगी। बीजेपी का मानना है कि इससे गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश होगी ।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
43 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines