West Bengal CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशरी पंचायत समिति की विपक्षी नेता मौमिता सिंहा पर जानलेवा हमला किया। मोमिता सिंहा को बीडीओ केशरी ने वित्त, योजना और विकास स्थायी समिति की आम बैठक में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया था। लेकिन टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उन पर प्रशासनिक भवन के भीतर ही हमला कर दिया।
बीडीओ केशरी सिंह को ठहराया घटना के लिए जिम्मेदार
सुवेंदु ने सवाल उठाया कि क्या अब पश्चिम बंगाल में प्रशासन इसी तरह काम करेगा? एक निर्वाचित सदस्य को पहले बैठक में भाग लेने के लिए बुलाया जाता है, उसके बाद प्रशासनिक भवन में ही उस पर हमला किया जाता है। सुवेंदु ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए बीडीओ केशरी सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। सुवेंदु ने इस मामले से जुड़ा एक वीडियो और अपनी प्रतिक्रिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी पोस्ट की है। सुवेंदु ने आरोप लगाया कि बंगाल में बीजेपी पदाधिकारियों को जान-बूझकर निशाना बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:राहुल गांधी ने रायबरेली सीट क्यों नहीं छोड़ी? प्रियंका गांधी को वायनाड क्यों भेजा गया?
सुवेंदु ने मांग की कि निर्वाचित सदस्यों को अगर ब्लॉक कार्यालय में बुलाया जाता है तो उनको सुरक्षा भी दी जानी चाहिए। लेकिन प्रशासन उनको सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रहा है। सुवेंदु ने सवाल उठाया कि क्या यह मान लिया जाए कि अधिकारी टीएमसी वर्करों के साथ मिलकर विपक्षी सदस्यों को पीटने के लिए साजिशें रच रहे हैं? घटना को लोकतंत्र पर धब्बा बताते हुए सुवेंदु ने इसकी निंदा की। सुवेंदु ने इसे बंगाल के प्रशासन और सत्तारूढ़ टीएमसी के बीच अपवित्र सांठगांठ बताया। इससे पहले भी सुवेंदु ममता सरकार के खिलाफ हमलावर रहे हैं।
भाजपा और टीएमसी नेताओं के बीच मारपीट के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं। चुनाव के दौरान भी कई जगह हिंसक झड़पें देखने को मिली थी। यहां तक कि कई कार्यकर्ताओं की जान भी राजनीतिक द्वेष के चलते जा चुकी है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगते रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के अलावा बंगाल के राज्यपाल प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा चुके हैं।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
5 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
6 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
6 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
6 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
7 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
9 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines