पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद भड़की हिंसा ने अब और भी खौफनाक रूप ले लिया है. ताजा सनसनीखेज वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम (बरासत क्षेत्र) में सामने आई है, जहां पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर के बाद पूरे राज्य के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने मध्यग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े. स्थानीय लोग उन्हें तुरंत पास के ‘डायवर्सिटी नर्सिंग होम’ ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. भाजपा समर्थकों ने इस हत्या का सीधा आरोप तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर लगाया है.
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी गाड़ी को रोककर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं.
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंची. हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है, हालांकि इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
सुवेंदु अधिकारी का बयान
BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘यह एक प्री-प्लांड मर्डर है, और DGP ने यही कहा है. 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और मर्डर पूरी तरह से प्लान किया गया था. पुलिस ने जांच शुरू कर दी. हम दुखी हैं. दिल्ली से हमारी पूरी लीडरशिप ने इस बारे में जानकारी ली है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने (मृतक के) परिवार और पुलिस से बात की है. कई नेता और चुने हुए MLA अपने-अपने इलाकों से यहां आए हैं. पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे. यह 15 साल के महा-जंगल राज का नतीजा है. BJP यहां गुंडों का सफाया शुरू करेगी.’
हिंसा के बीच सुवेंदु अधिकारी की अपील
4 मई को आए चुनाव परिणामों के बाद से ही बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी और हमलों की खबरें आ रही हैं. इसी बीच सुवेंदु अधिकारी ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की थी. उन्होंने सख्त लहजे में कहा था कि हिंसा में शामिल कोई भी शख्स बख्शा नहीं जाएगा.
अधिकारी ने कहा, ‘कुछ असामाजिक तत्व अभी भी सक्रिय हैं. भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी भेदभाव के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. अगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता भी हिंसा भड़काते पाया गया, तो उस पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा.’
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines