पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के साथ तनाव को लेकर आज भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सेना को टारगेट करते हुए गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तान प्रयास करता है, इससे भारतीय सेना हतोत्साहित हो। इसी तरह से विपक्ष के नेता बयानों का गोला बरसा रहे है। वे चाहते हैं कि सेना का मनोबल टूटे। दूसरी तरफ कहते हैं कि पहलगाम मामले पर वह देश सरकार और सेना के साथ हैं।
सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेस में क्या कहा?
सुधांशु ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता चन्नी, अजय राय, सिद्धरमैया सब यही कर रहे हैं। अजय राय राफेल का खिलौना लेकर नींबू मिर्ची टांग रहा है। उसी उत्तरप्रदेश में राफेल में हाईवे पर टच डाउन ड्रिल किया। यही कांग्रेस का असली चेहरा है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोग हमारे सेना का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं ।
मनमोहन सरकार हर साल आतंकी हमले के वाबजूद पाक से वार्ता करती थी। हमारी सरकार में यह सब नहीं होता है। पाकिस्तान का कोई भी नेता भारत के पक्ष के बयान नहीं देता है। पाकिस्तान हमसे एक मामले में मजबूत है। वहां का नेता कभी पाकिस्तान सेना के खिलाफ नहीं बोलता है। यहां के नेताओं के बयान पर पाकिस्तान में डिबेट होता है ।
73 साल में इतनी मजबूत सरकार भारत में नहीं
नवाज शरीफ ने मनमोहन सिंह को देहाती औरत कहा था, तब नरेंद्र मोदी जो गुजरात के सीएम थे, उन्होंने कहा था कि कौन भारत के पीएम का मजाक उड़ा रहा है? इमरान खान और फवाद चौधरी ने बालाकोट और सर्जिकल स्ट्राइक की बात मानी थी। इमरान खान ने प्रधान मंत्री होते हुए कहा था कि 73 साल में इतनी मजबूत सरकार भारत में नहीं आया था।
पहलगाम में हुई घटना का अभूतपूर्व जवाब दिया जाएगा। कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या हमारे विमान खिलौने की तरह हैं? कांग्रेस ने सेना को खिलौने की तरह रखा था। सेना के जहाज को लेकर किया गया व्यंग्य नहीं भीतरघात है। कितना समय बीता हैं, इतने अधीर क्यों हो रहे हैं?
संबंधित खबरें
'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
53 mins agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
4 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
4 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
5 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines